Playground Season 5 Controversy: ‘प्लेग्राउंड’ के सेट पर आपस में भिड़े Elvish Yadav और Tejasswi Prakash,’लड़कियों की ड्राइविंग’ वाले कमेंट पर भड़का बवाल

Summary :

Playground Season 5 Row: 'प्लेग्राउंड सीजन 5' के सेट पर यूट्यूबर एल्विश यादव और टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश के बीच विवाद खड़ा हो गया है। लड़कों-लड़कियों की ड्राइविंग पर की गई टिप्पणी से शुरू हुई यह बहस गाली-गलौज तक पहुंच गई। विवाद बढ़ने के बाद एल्विश ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए तेजस्वी पर वीडियो क्लिप लीक करने और फेक नैरेटिव गढ़ने का आरोप लगाया है। जानिए इस ड्रामे की पूरी इनसाइड स्टोरी।

रियलिटी शो ‘प्लेग्राउंड सीजन 5‘ के सेट से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शो में बतौर मेंटर नजर आ रहे यूट्यूबर एल्विश यादव और मशहूर टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश के बीच जबरदस्त बहसबाजी हो गई। यह पूरा मामला देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस आमने-सामने आ गए हैं। बात सिर्फ मामूली नोकझोंक तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें गलत शब्दों का इस्तेमाल और फिर इंटरनेट पर एक-दूसरे पर इल्जाम लगाने का दौर शुरू हो गया।

‘लड़कियां भी सही चला रही हैं गाड़ी’… एल्विश के कमेंट पर भड़क उठीं तेजस्वी

पूरे विवाद की शुरुआत शो की एक शूटिंग के दौरान हुई। सेट पर एल्विश यादव अपनी टीम के सदस्यों के साथ उनकी परफॉर्मेंस पर बात कर रहे थे। इसी दौरान गाड़ियों का जिक्र आते ही एल्विश ने मजाकिया अंदाज में एक कमेंट पास कर दिया। उन्होंने कहा, “अब तो लड़कियां भी गाड़ी बिल्कुल सही चला रही हैं।“

एल्विश की इस बात पर पास में मौजूद तेजस्वी प्रकाश ने तुरंत ऐतराज जताया। तेजस्वी को एल्विश का यह तरीका जेंडर के आधार पर ताना मारने जैसा लगा। उन्होंने पलटकर कहा कि वह इस तरह से लड़कियों के ड्राइविंग स्किल्स पर बात नहीं कर सकते।

बहस ने पकड़ा तूल, एल्विश ने खोया आपा तो तेजस्वी ने जताया ऐतराज

Elvish Yadav vs Tejasswi Prakash fight
Elvish Yadav vs Tejasswi Prakash fight ( Source: Social Media)

जब तेजस्वी ने एल्विश के बयान को टोका, तो माहौल अचानक गर्म हो गया। दोनों में तीखी बहस होने लगी। मीडिया रिपोर्ट्स और वायरल क्लिप्स के मुताबिक, बातचीत के दौरान बात इतनी बिगड़ गई कि एल्विश ने आपा खोते हुए तेजस्वी को सीधे शट-अप कह दिया और गाली-गलौज भाषा का इस्तेमाल किया।

तेजस्वी इस बिहेवियर पर बेहद नाराज हुईं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि एक मेंटर होकर वह सेट पर इस तरह से बात या गाली-गलौज नहीं कर सकते। इसके बाद से ही दोनों के बीच की वॉर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।

एल्विश यादव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘सेट के वीडियो लीक करके कूल बनने की कोशिश मत करो’

विवाद का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने और ट्रॉलिंग शुरू होने के बाद एल्विश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर अपनी बात रखी। उन्होंने सफाई देते हुए लिखा कि उनके खिलाफ ‘बॉय-गर्ल’ का फर्जी नैरेटिव बनाने की कोशिश की जा रही है, जो सही नहीं है। हर बात में जेंडर एंगल घसीटना गलत है। एल्विश ने तेजस्वी पर भड़ास निकालते हुए लिखा, “झूठे इंटरव्यू देना, मेरे फैंस के बारे में गलत बोलना और सिर्फ कूल दिखने या दूसरे को नीचा दिखाने के लिए सेट के वीडियो लीक करना सही नहीं है।” उन्होंने दावा किया कि उन्होंने सिचुएशन के हिसाब से ही जवाब दिया था और वह किसी भी तरह का झूठा आरोप बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Read More: OTT Release This Week: ओटीटी पर वीकेंड धमाका! ‘धमाल 4’ से ‘GDN’ तक, इस शुक्रवार..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।