फेमस गेमिंग रियलिटी शो ‘प्लेग्राउंड सीजन 5’ आजकल चर्चाओं में बना हुआ है। शो के दो मेंटर्स, तेजस्वी प्रकाश और एल्विश यादव, अपनी बेहतरीन केमिस्ट्री के लिए जाने जाते थे, लेकिन रीसेंट में कुछ ऐसा हुआ कि दोनों के बीच जंग छिड़ गई। अब इस झगड़े में टीवी के ‘हार्टथ्रोब‘ करण कुंद्रा की एंट्री हो गई है, जिन्होंने अपनी लेडीलव तेजस्वी के सपोर्ट में ऐसा कुछ किया कि फैंस देखते ही रह गए।
एल्विश और तेजस्वी की तकरार, टास्क बना विवाद की वजह

शो के दौरान टास्क और स्ट्रेटेजी बनाने को लेकर तेजस्वी और एल्विश के बीच बातों-बातों में कड़वाहट आ गई। मामला तब और गर्मा गया जब एल्विश ने तेजस्वी पर ताना मारता हुए कहा कि वह ऑफ-कैमरा उनकी ‘एल्विश आर्मी‘ से मदद मांगती हैं। यह बात तेजस्वी को बिल्कुल रास नहीं आई और उन्होंने एल्विश को करारा जवाब देते हुए कहा कि वह किसी से डरती नहीं हैं। बस फिर क्या था, दोनों के बीच जमकर बहस हुई और सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो गया।
करण कुंद्रा ने पंजाबी गाने से मारा ‘ताना’
View this post on Instagram
अब इस लड़ाई में तेजस्वी के बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा भी कूद पड़े हैं। वैसे तो करण, एल्विश को अपना छोटा भाई मानते हैं, लेकिन अपनी लेडीलव की बात आते ही उन्होंने कोई समझौता नहीं किया। करण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मशहूर पंजाबी गाना ‘काला डोरिया कुंडे नाल अड़ीया ए ओये, के छोटा देवरा भाभी नाल लड़िया ए ओये‘ गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के जरिए करण ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन जिस तरह से एल्विश उन्हें ‘भाभी‘ कहते हैं, फैंस साफ समझ गए कि यह ताना उन्हीं के लिए है। वीडियो के अंत में करण की हंसी ने सारी बात साफ कर दी।
सोशल मीडिया पर छिड़ी फैंस के बीच बहस

करण के इस वीडियो के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस दो ग्रुप्स में बंट गए हैं। जहां तेजस्वी के फैंस करण के सपोर्ट की तारीफ कर रहे हैं, वहीं एल्विश के फैंस भी अपने स्टार का बचाव करने में पीछे नहीं हैं। करण का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फिलहाल, सब यही जानना चाहते हैं कि क्या इस ‘भाभी-देवर‘ की लड़ाई के बाद भी क्या इन दोनों के बीच सब कुछ पहले जैसा हो पाएगा, या फिर ये शो में आगे चलकर और भी बड़े झगड़ों की वजह बनेगा।
Read More: OTT Releases This Week : घर बैठे देखें ये 6 नई फिल्में और वेब सीरीज, इस हफ्ते होगा फुल..



Download Android App
Download iOS App




