साउथ सिनेमा के ‘रॉकिंग स्टार‘ यश एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखा रहे हैं। ‘केजीएफ‘ की सफलता के बाद फैंस उनकी नई फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स‘ का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सिनेमाघरों में दस्तक देते ही इस गैंगस्टर ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया है। फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है। लेकिन जो लोग इसे घर बैठे फोन या टीवी पर देखना चाहते हैं, उनके लिए अब एक बेहद बड़ी और खुशखबरी सामने आई है। फिल्म के डिजिटल राइट्स को लेकर हुई करोड़ों की डील ने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं।
सिनेमाघरों में बॉक्स ऑफिस पर आया ‘टॉक्सिक’ का तूफान

गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘टॉक्सिक‘ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी और नयनतारा की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। एक्शन और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म ने पहले ही दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करके नया रिकॉर्ड कायम किया है। पूरी दुनिया में फिल्म खूब पसंद की जा रही है और सिर्फ 2 दिनों में ही फिल्म ने तगड़ी कमाई कर ली है। यश का स्वैग और धांसू डायलॉग्स दर्शकों को सिनेमाघरों में तालियां बजाने पर मजबूर कर रहे हैं।
235 करोड़ की मेगा डील, इस प्लेटफॉर्म ने खरीदे राइट्स

अक्सर फिल्मों की रिलीज के साथ ही उनके ओटीटी पार्टनर का नाम सामने आ जाता है, लेकिन ‘टॉक्सिक‘ के मेकर्स ने इस बात को पूरी तरह से राज रखा था। अब मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए यह खुलासा हो चुका है कि फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स बहुत ही मोटी रकम में बिके हैं। खबरों की मानें तो फेमस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ‘ZEE5‘ ने ‘टॉक्सिक’ के सभी लैंग्वेजेज के डिजिटल राइट्स करीब 235 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत में खरीद लिए हैं। किसी भी साउथ-नॉर्थ क्रॉसओवर फिल्म के लिए यह एक ऐतिहासिक और रिकॉर्डतोड़ डील मानी जा रही है।
सिनेमाघरों के बाद OTT पर कब और कहां देख सकेंगे फिल्म?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि थिएटर्स का सफर पूरा करने के बाद दर्शक इसे घर बैठे कब देख पाएंगे? नियमों के मुताबिक,अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक चलती है, तो उसे 6 हफ्ते (लगभग डेढ़ महीने) के भीतर ओटीटी पर रिलीज कर दिया जाता है।
लेकिन ‘टॉक्सिक‘ जिस रफ्तार से कमाई कर रही है, उसे देखते हुए मेकर्स इसे तुरंत ओटीटी पर लाने की जल्दबाजी में नहीं हैं। माना जा रहा है कि थिएटर में 8 से 10 हफ्ते का शानदार टाइम पूरा करने के बाद ही फिल्म को ज़ी5 (ZEE5) पर स्ट्रीम किया जाएगा। यानी डिजिटल रिलीज के लिए फैंस को थोड़ा इंतजार जरूर करना पड़ेगा, लेकिन जब यह आएगी तो ओटीटी पर भी व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी।
Read More: OTT Releases This Week: OTT पर इस हफ्ते लगेगा फिल्मों और सीरीज़ का तड़का, ‘बंदर’ से..



Download Android App
Download iOS App




