रियालिटी शो ‘लॉक अप 2’ में हर दिन नया ड्रामा और हाई-वोल्टेज तकरार देखने को मिल रही है। हाल ही के एपिसोड में शो की कंटेस्टेंट श्रेया कालरा, को-कंटेस्टेंट राम कपूर पर बुरी तरह भड़कती नजर आईं।
राम कपूर द्वारा बिना सहमति के बार-बार किस (Kiss) किए जाने और उनके व्यवहार पर श्रेया ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। शिल्पा शिंदे से बातचीत के दौरान अपनी पर्सनल बाउंड्रीज पर खुलकर बात करते हुए श्रेया ने कहा, “मेरे पापा भी मुझे इतना किस नहीं करते हैं।” उन्होंने सीनियर एक्टर्स के इस तरह के रवैये पर तीखा ऐतराज जताया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर बहस छिड़ गई है।
राम कपूर पर भड़कीं श्रेया कालरा: ‘इतना तो मेरा बाप भी किस नहीं करता
View this post on Instagram
एक रियलिटी शो के दौरान कंटेस्टेंट श्रेया कालरा और सीनियर अभिनेता Ram Kapoor के बीच तनाव देखने को मिला है। हाल ही में आए एक एपिसोड में श्रेया, शिल्पा शिंदे के सामने राम कपूर के व्यवहार पर अपना गुस्सा जाहिर करती नजर आईं।
दरअसल, शो में एक टास्क के दौरान श्रेया कालरा को अपने ‘डिपेंडेंट’ को बचाना था, जो कि राम कपूर थे। श्रेया ने शानदार खेल दिखाते हुए यह टास्क जीत लिया। टास्क जीतने की खुशी और एक्साइटमेंट में आकर राम कपूर ने श्रेया के गाल पर किस Ram Kapoor Kiss Lock Upp 2 कर लिया। उस वक्त श्रेया काफी असहज दिखीं, लेकिन उन्होंने मौके पर कोई बड़ा रिएक्शन नहीं दिया।
शिल्पा शिंदे के सामने फूटा श्रेया का गुस्सा

हालिया एपिसोड में Shreya Kalra ने इस घटना को लेकर शिल्पा शिंदे से बात की और बाउंड्रीज तय करने की बात कही। श्रेया ने कहा: “जब शिवांगी टास्क कर रही थी, तब भी राम सर उसके बहुत करीब आ गए थे। तब हर्षद ने उन्हें टोकते हुए कहा था कि आप इतना पास मत आइए और बाउंड्री मेंटेन रखिए।”
“इस बार अगर उन्होंने मुझे दोबारा किस करने की कोशिश की, तो मैं उनका मुंह पकड़कर सीधे बोल दूंगी— भाई, इतना तो मेरा बाप भी मुझे किस नहीं करता, अब मत करना! मैंने तुम्हारे लिए तीन-तीन टास्क जीते, लेकिन तुमने (सपोर्ट में) एक हाथ तक नहीं उठाया।” श्रेया का गुस्सा सिर्फ किस करने तक सीमित नहीं था, बल्कि वह राम कपूर द्वारा गेम में सपोर्ट न मिलने से भी आहत थीं। जब गैंग लीडर चुनने की बारी आई, तो तीन बार टास्क जीतकर राम कपूर को सुरक्षित करने वाली श्रेया को उन्होंने सपोर्ट नहीं किया।
इस पर नाराजगी जताते हुए श्रेया ने कहा, “यह मैं सीनियोरिटी की इज्जत कर रही हूँ। थू है ऐसे सीनियर्स पर! अगर फराह मैम भी मुझसे कहेंगी कि तुमने ‘थू है’ क्यों बोला, तो मैं उनके सामने भी बोलूंगी कि हाँ थू है, तीन बार थू है।”


Download Android App
Download iOS App




