Allu Arjun Triple Role in Raaka: Allu Arjun की फिल्म में लगी लॉटरी!, 1-2 नहीं निभाएंगे 3-3 किरदार, दीपिका-रश्मिका समेत नजर आएंगी 7 हीरोइनें

Summary :

साउथ सिनेमा के आइकॉनिक स्टार अल्लू अर्जुन और ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर एटली की आने वाली साई-फाई एक्शन ड्रामा फिल्म 'राका' को लेकर बड़ा अपडेट आया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन एक-दो नहीं, बल्कि 3 अलग-अलग अवतारों में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही इस मेगा बजट प्रोजेक्ट में दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना और जाह्नवी कपूर समेत 7 बड़ी एक्ट्रेसेस मेन रोल में दिखाई देंगी। जानिए फिल्म से जुड़ी पूरी स्टारकास्ट, शूटिंग शेड्यूल्स और किरदारों की पूरी डिटेल।

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और ‘जवान’ फेम डायरेक्टर एटली की जोड़ी जल्द ही सिनेमाघरों में गदर मचाने की तैयारी कर रही है। दोनों एक बड़े बजट की साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम ‘राका‘ रखा गया है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। अब इस मच-अवेडेट फिल्म से जुड़ी एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसे सुनकर अल्लू अर्जुन के फैंस खुशी से झूम उठेंगे।

खबरों की मानें तो इस फिल्म में अल्लू अर्जुन सिर्फ एक या दो नहीं, बल्कि पूरे तीन अलग-अलग अवतारों में दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी और इसके किरदारों को बेहद खास तरीके से डिजाइन किया गया है। आइए जानते हैं इस फिल्म से जुड़ी 3 बड़ी और खास बातें।

एक फिल्म में अल्लू अर्जुन के 3 अवतार, विलेन से लेकर ‘दैवीय योद्धा’ तक का दिखेगा रंग

Allu Arjun Triple Role in Raaka
Allu Arjun Triple Role in Raaka ( Source: Social Media)

फिल्म ‘राका’ में अल्लू अर्जुन पहली बार ट्रिपल रोल निभाते हुए नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में उनका एक किरदार वैदिक काल के किसी ‘दैवीय योद्धा‘ (Divine Warrior) का होगा, जो बुराई से लड़ता है। वहीं, उनका दूसरा किरदार थोड़ा डार्क और ग्रे शेड वाला होगा, यानी उसमें विलेन वाले तेवर देखने को मिलेंगे।

तीसरे किरदार को लेकर मेकर्स ने अभी पूरी तरह से सस्पेंस बनाकर रखा है। ‘पुष्पा’ के बाद अल्लू अर्जुन को इस तरह के तीन अलग-अलग लुक्स में देखना दर्शकों के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा। यह फिल्म तीन अलग-अलग टाइमलाइन पर चलेगी, जिसमें दर्शकों को कमाल के विजुअल इफेक्ट्स और जंगली जानवर देखने को मिलने वाले हैं।

दीपिका, रश्मिका और जाह्नवी समेत नजर आएंगी 7 हसीनाएं, जानिए किसका क्या होगा रोल

Raaka movie 7 lead Actresses
Raaka movie 7 lead Actresses ( Source: Social Media)

इस फिल्म की दूसरी सबसे बड़ी खास बात इसकी स्टारकास्ट है। जैसे साउथ की बड़ी फिल्मों में मल्टी-स्टार्स देखने को मिलते हैं, वैसे ही ‘राका’ में भी 7 बड़ी एक्ट्रेसेस की एंट्री हुई है।

  1. दीपिका पादुकोण: फिल्म में पौराणिक दौर की एक प्रेग्नेंट महिला का रोल निभा रही हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग का काफी हिस्सा पूरा कर लिया है।

  2. रश्मिका मंदाना: फिल्म में दीपिका के किरदार की रक्षक (प्रोटेक्टर) के रूप में दिखाई देंगी, जो उनकी जान बचाती है।

  3. जाह्नवी कपूर: अल्लू अर्जुन के साथ एक आदिवासी लड़की के लुक में नजर आने वाली हैं।

  4. ऐश्वर्या लक्ष्मी: इनका किरदार भी थोड़ा सस्पेंस और सस्पिशस (ग्रे) बताया जा रहा है।

इसके अलावा मृणाल ठाकुर, राम्या कृष्णन, फेमिना जॉर्ज और नायला ग्रेवाल जैसी हसीनाएं भी इस फिल्म का अहम हिस्सा होंगी।

रामोजी फिल्म सिटी में सेट तैयार, शाहरुख खान के कैमियो से मचेगा तहलका

Shah Rukh Khan cameo in Raaka
Shah Rukh Khan cameo in Raaka ( Source: Social Media)

सितंबर महीने से हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में फिल्म का विशाल शेड्यूल शुरू होने जा रहा है। मेकर्स ने इसके लिए एक शानदार सेट तैयार किया है, जहां फिल्म का सबसे मेन ‘इंटरवल ब्लॉक‘ शूट होगा। इसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका और ऐश्वर्या लक्ष्मी के साथ मिलकर जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे।

स्टारकास्ट का धमाका यहीं खत्म नहीं होता। फिल्म में विजय सेतुपति, योगी बाबू और जिम सर्भ जैसे कलाकार शामिल हैं। सबसे बड़ी चर्चा यह है कि इस फिल्म में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का भी एक पावर-पैक कैमियो हो सकता है। हालांकि, मेकर्स की ओर से पूरी स्टारकास्ट का ऑफिशियल ऐलान होना बाकी है।

Read More:  Toxic BO Collection: Toxic की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पड़ी धीमी, चौथे दिन कमाई में आई 75..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।