यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करने के बाद अब धीमी रफ्तार पकड़ ली है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब ₹101.10 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन किया था, लेकिन इसके बाद हर दिन कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म ने दूसरे दिन ₹37.65 करोड़, तीसरे दिन ₹27.20 करोड़ और चौथे दिन लगभग ₹24.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह चार दिनों में ‘टॉक्सिक’ का कुल इंडिया नेट कलेक्शन करीब ₹190.45 करोड़ हो गया है।
चौथे दिन की कमाई की तुलना अगर ओपनिंग डे से की जाए तो फिल्म के कलेक्शन में करीब 75.8 फीसदी की गिरावट आई है। शानदार शुरुआत के बाद अब फिल्म की नजर आगे के दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करने पर होगी।
Toxic Box Office Collection Day 4: हिंदी और साउथ मार्केट में भी कमजोर पड़ा कलेक्शन

‘टॉक्सिक’ की कमाई में गिरावट सिर्फ एक भाषा तक सीमित नहीं है। हिंदी के साथ-साथ फिल्म के साउथ इंडियन मार्केट में भी कलेक्शन में कमी दर्ज की गई है। फिल्म की कहानी और लंबी ड्यूरेशन को लेकर दर्शकों के मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिल रही है। करीब 3 घंटे 14 मिनट लंबी इस फिल्म को लेकर कुछ दर्शकों का कहना है कि कुछ हिस्सों में इसकी कहानी धीमी पड़ जाती है। ऐसा माना जा रहा है कि इसका असर भी फिल्म के कलेक्शन पर दिखाई दे रहा है। यश साउथ सिनेमा के बड़े सितारों में शामिल हैं, लेकिन उनकी फिल्म को आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल जैसे प्रमुख साउथ इंडियन बाजारों में भी शुरुआती दिनों के मुकाबले कम दर्शक मिल रहे हैं।
हिंदी में चौथे दिन सिर्फ ₹15.50 करोड़ की कमाई

हिंदी मार्केट में ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन ₹55 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। हालांकि, दूसरे दिन यह आंकड़ा घटकर ₹24.25 करोड़ रह गया। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने ₹19.75 करोड़ कमाए, जबकि चौथे दिन इसका हिंदी कलेक्शन करीब ₹15.50 करोड़ रहा। यानी हिंदी मार्केट में भी फिल्म की कमाई लगातार नीचे आती गई है।
कन्नड़ में भी कमाई में उतार-चढ़ाव

यश की फिल्म के लिए कन्नड़ मार्केट बेहद जरूरी है। यहां फिल्म ने पहले दिन ₹23.30 करोड़ कमाए थे, वहीं दूसरे दिन कलेक्शन घटकर ₹8.50 करोड़ और तीसरे दिन ₹5 करोड़ रह गया। हालांकि, चौथे दिन कन्नड़ में फिल्म ने थोड़ी रिकवरी करते हुए करीब ₹6.60 करोड़ का कलेक्शन किया था।
तेलुगु और तमिल में भी कम हुई कमाई

तेलुगु मार्केट में फिल्म ने पहले दिन ₹16 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन दूसरे दिन यह आंकड़ा महज ₹3 करोड़ रह गया। तीसरे और चौथे दिन तेलुगु में फिल्म का कलेक्शन करीब ₹1.50 करोड़ रहा। तमिल मार्केट में भी ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिला। पहले दिन ₹5.50 करोड़ कमाने वाली ‘टॉक्सिक’ चौथे दिन सिर्फ ₹75 लाख का कलेक्शन कर सकी। वहीं, मलयालम मार्केट में फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब ₹1.30 करोड़ कमाए थे, लेकिन चौथे दिन यह आंकड़ा घटकर सिर्फ ₹15 लाख रह गया।
कुल मिलाकर, शानदार ओपनिंग के बाद ‘टॉक्सिक’ की बॉक्स ऑफिस रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है। अब फिल्म के लिए सबसे बड़ी चुनौती आने वाले दिनों में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर रखना और ₹200 करोड़ के आंकड़े को तेजी से पार करना होगी।
Read More: हाई-स्पीड रेस के दौरान Ajith Kumar की कार हुई क्रैश, जानें एक्सीडेंट के बाद कैसे हैं एक्टर?



Download Android App
Download iOS App




