Shruti Replaces Samantha: प्रेग्नेंसी के चलते Samantha Ruth Prabhu के हाथ से निकली बड़ी फिल्म, श्रुति हासन बनी एक्ट्रेस की रिप्लेसमेंट

Summary :

साउथ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु अपनी प्रेग्नेंसी के चलते इंडो-यूके फिल्म ‘चेन्नई स्टोरी’ से बाहर हो गई हैं, और अब इस प्रोजेक्ट में उनकी जगह श्रुति हासन नजर आएंगी। यह फिल्म टिमेरी एन. मुरारी के उपन्यास ‘द अरेंजमेंट्स ऑफ लव’ पर आधारित है, जिसका निर्देशन BAFTA विजेता फिलिप जॉन कर रहे हैं। हाल ही में समांथा की फिल्म ‘मां इंति बंगारम’ ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई की है, और सितंबर के मध्य में उनका बेबी शॉवर (गोद भराई) समारोह संपन्न हुआ है।

साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु 39 साल की उम्र में जल्द ही मां बनने वाली हैं। वह और निर्देशक राज निदिमोरु जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। कुछ समय पहले ही कपल ने इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ शेयर किया था। अपनी पिछली फिल्म के प्रमोशन के दौरान समांथा ने यह ऐलान किया था कि वह फिलहाल मैटरनिटी ब्रेक पर जा रही हैं और कुछ समय के लिए फिल्मों से दूर रहेंगी। हालांकि, प्रेग्नेंसी की वजह से उनके करियर और प्रोजेक्ट्स पर भी इसका असर पड़ता दिख रहा है।

Shruti Replaces Samantha: ‘चेन्नई स्टोरी’ से कटा पत्ता, श्रुति हासन की हुई एंट्री

Shruti Replaces Samantha
Shruti Replaces Samantha (Source: Google)

दरअसल सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेग्नेंसी और काम से ब्रेक लेने के कारण समांथा के हाथ से एक बड़ा इंटरनेशनल प्रोजेक्ट निकल गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडो-यूके फिल्म ‘चेन्नई स्टोरी’ में लीड रोल के लिए पहले समांथा रुथ प्रभु को साइन किया गया था। लेकिन अब प्रेग्नेंसी के चलते यह रोल पॉपुलर एक्ट्रेस श्रुति हासन को मिल गया है। यह प्रोजेक्ट मशहूर लेखक टिमेरी एन. मुरारी की नोवेल ‘द अरेंजमेंट्स ऑफ लव’ पर बेस्ड है। इस फिल्म को BAFTA अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर फिलिप जॉन (जो ‘डाउनटन एबे’ के लिए जाने जाते हैं) वो लिखने के साथ-साथ इसे निर्देशित भी कर रहे हैं।

क्या है फिल्म की कहानी?

Story Of The Film
Story Of The Film (Source: Google)

इस फिल्म की कहानी चेन्नई की एक प्राइवेट डिटेक्टिव अनु के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें प्यार, खुद को एक्सप्रेस करने और एक्सेप्ट करने जैसे इमोशनल पहलुओं को दिखाया जाएगा। यह फिल्म मुख्य रूप से अंग्रेजी भाषा में है, जिसकी कहानी चेन्नई और कार्डिफ में सेट की गई है। इसके अलावा फिल्म में तमिल और बाकी रिजनल भाषाओं का इस्तेमाल भी देखने को मिलेगा।

समांथा की पिछली फिल्म और गोद भराई की रस्म

Samantha Ruth Prabhu Baby Shower
Samantha Ruth Prabhu Baby Shower (Source: Google)

हाल ही में समांथा की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘मां इंति बंगारम’ रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। इस फिल्म ने दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। वहीं खास बात तो यह है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही एक्ट्रेस ने अपनी टीम को प्रेग्नेंसी की खबर दी थी।

सितंबर के मिड में समांथा की गोद भराई की रस्म भी बेहद खास अंदाज में पूरी हुई। यह फंक्शन ईशा फाउंडेशन में ‘मां लिंग भैरवी’ के सामने हुआ, जहां एक्ट्रेस श्री चक्र यंत्रम के बीच बैठी नजर आईं। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और गंगाजल के साथ उनकी रस्में पूरी की गईं, और उनके पति राज भी उस दौरान उनके साथ मौजूद थे।

Read More: Chiranjeevi Film Clash: साउथ सिनेमा में बड़ा उलटफेर! संक्रांति 2027 पर होगा मेगास्टार Chiranjeevi की ही दो फिल्मों का क्लैश

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।