साउथ सिनेमा के जाने-माने और अपने शानदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले ‘नेचुरल स्टार‘ नानी इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘द पैराडाइज’ (The Paradise) को लेकर चारों तरफ छाए हुए हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना लिए थे। फिल्म को लेकर सिनेमाघरों के बाहर फैंस की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर इसके रिव्यू तेजी से वायरल हो रहे हैं। आइए जानते हैं कि जनता और क्रिटिक्स को नानी की यह फिल्म आखिर कैसी लगी है।
धमाकेदार एक्शन और नानी की एंट्री ने लूटा फैंस का दिल
THE PARADISE — 3.25/5 🌟
Not just an action film — *The Paradise* tries to build an emotional world around its characters.@NameisNani is the film’s biggest strength, delivering a performance that feels intense, controlled and convincing with packed elevation scenes.👏👍… pic.twitter.com/eMDok50PVZ
— Let’s X OTT GLOBAL (@LetsXOtt) September 23, 2026
फिल्म के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर कई फैंस ने इसकी जमकर तारीफ की है। दर्शकों का कहना है कि फिल्म सिर्फ एक आम एक्शन मसाला फिल्म नहीं है, बल्कि इसके किरदारों के आस-पास एक गहरी और इमोशनल दुनिया बुनी गई है। नानी की एंट्री सीन और उनके जेल वाले सीक्वेंस को फैंस ‘पैसा वसूल‘ बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “फिल्म का पहला आधा घंटा यानी फर्स्ट हाफ बेहद शानदार है। नानी की एक्टिंग और उनका अंदाज स्क्रीन पर आग लगा रहा है।” इसके अलावा, फिल्म में मां और बेटे के रिश्तों के इमोशनल सीन्स भी दर्शकों के दिलों को छू रहे हैं।
अनिरुद्ध का म्यूजिक और विजुअल्स बने फिल्म की सबसे बड़ी ताकत

‘द पैराडाइज’ के तकनीकी पहलुओं की बात करें तो, इसका बैकग्राउंड स्कोर (BGM) और गाने दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। फेमस सिंगर अनिरुद्ध का गाना फिल्म के हर एक इम्पोर्टेंट मोड़ पर थ्रिल को दोगुना कर देता है। इसके अलावा, फिल्म के विजुअल्स और प्रोडक्शन डिजाइन की भी तारीफ हो रही है, जो एक आदिवासी समुदाय के स्ट्रगल और वहां के हालात को बड़े परदे पर बहुत ही अच्छे से दिखाते हैं। कुछ दर्शकों का मानना है कि श्रीकांत ओडेला का डायरेक्शन और विजुअल ट्रीटमेंट फिल्म को एक अलग ही लेवल पर ले जाता है।
IMDb / Early Audience Rating: 3.4 / 5 (यानी लगभग 6.8 / 10)
मिक्स्ड रिव्यू का दौर: कुछ दर्शकों को खलीं कमियां और कमजोरियां

जहां एक तरफ फिल्म को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ कुछ दर्शकों और सोशल मीडिया यूजर्स ने इसकी क्रिटिसिज्म भी की है। कई लोगों का कहना है कि फिल्म का साउंड डिजाइन और मिक्सिंग ठीक नहीं है, जिसकी वजह से थिएटर्स में कई डायलॉग्स साफ-साफ सुनाई नहीं देते। इसके अलावा, कुछ फैंस को फिल्म की कहानी थोड़ी धीमी लगी और उन्होंने इसे ठीक-ठाक सी फिल्म बताया। कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि अगर फिल्म का दूसरा हिस्सा थोड़ा और मजबूत होता, तो यह निश्चित तौर पर एक बड़ी ब्लॉकबस्टर बन सकती थी।
सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘द पैराडाइज’ में नेचुरल स्टार नानी मेन रोल (‘जदल’) में नजर आए हैं, जिनका साथ कायाडू लोहार (सुब्बालक्ष्मी) और सोनाली कुलकर्णी (मां – सम्मा) ने निभाया है। वहीं, फिल्म में राघव जुयाल (विक्रम मालिक) और मोहन बाबू (शिकंजा मालिक) खतरनाक विलेन के रूप में छाए हुए हैं, जबकि संपूर्णेश बाबू (बिरयानी) मेन रोल में और कीर्ति सुरेश अपने स्पेशल गाने में जलवा बिखेरती दिखती हैं। इस दमदार स्टारकास्ट से सजी फिल्म के डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला हैं और इसका जबरदस्त सॉन्ग अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।
Read More: Raka Film Record In Guinness Book: अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म ‘राका’ ने बनाया..


Download Android App
Download iOS App




