साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की मोस्ट पॉपुलर अपकमिंग फिल्म ‘राका’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में छा गई है। ‘पुष्पा’ की बंपर सक्सेस के बाद इस मेगा-बजट फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है और अब तो इसने एक ऐतिहासिक अचीवमेंट भी अपने नाम कर ली है।
Raka Film Record In Guinness Book: फिल्म ने बनाया अनोखा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
View this post on Instagram
सन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही ‘राका’ ने रियल टाइम में एक साथ 37 कलाकारों के मोशन कैप्चर करने का रिकॉर्ड बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है। इस रिकॉर्ड को फरवरी 2026 में सेट किया गया था, जिसका ऑफिशियल सर्टिफिकेट 15 सितंबर 2026 को गिनीज वर्ल्ड Records के सीनियर एडजुडिकेटर स्वप्निल डांगरिकर द्वारा अल्लू अर्जुन और एटली को सौंपा गया।
अल्लू अर्जुन ने क्या कहा?

इस ऐतिहासिक सफलता पर खुशी जताते हुए एक्टर अल्लू अर्जुन ने इसे ग्लोबल लेवल पर सिनेमा की सीमाओं को आगे बढ़ाने वाला एक एक्सट्राऑर्डिनरी पल बताया। इसके अलावा सन पिक्चर्स ने भी इस अचीवमेंट को इंडियन सिनेमा के लिए बड़ी जीत बताया। सन पिक्चर्स ने इस बात की जानकारी देते हुए पोस्ट के साथ अल्लू अर्जुन और एटली की तस्वीरें भी शेयर की, जिसमें दोनों गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का सर्टिफिकेट लेते हुए नजर आए।
1000 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बन रही है फिल्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन की यह नई फिल्म करीब 1000 करोड़ रुपये के बड़े बजट में तैयार हो रही है और इसमें अल्लू अर्जुन के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी मेन रोल में नजर आएंगी। वहीं इस फिल्म को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा, जिसका पहला पार्ट दिसंबर 2027 के आसपास सिनेमाघरों में दस्तक दे सकता है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज होने के बाद अब इस फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज और ज्यादा बढ़ गया है।


Download Android App
Download iOS App




