Toxic movie Chennai Event: साउथ सिनेमा के दो दिग्गज सितारों का जब भी एक साथ ज़िक्र होता है, तो फैंस का एक्साइटमेंट दोगुना हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब कन्नड़ सिनेमा के ‘रॉकिंग स्टार‘ यश (Yash) अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ के प्रमोशन के सिलसिले में चेन्नई पहुंचे।
चेन्नई के नेहरू इंडोर स्टेडियम में ऑर्गेनाइज्ड ग्रैंड इवेंट के दौरान यश ने केवल अपनी फिल्म की बात नहीं की, बल्कि सुपरस्टार से राजनेता और फिर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री (CM Vijay) बने विजय की तारीफों के पुल बांध दिए। यश ने खुलकर एक्सेप्ट किया कि फिल्म इंडस्ट्री में वे खुद और कई बाकी कलाकार विजय सर के उनके काम करने के तरीके और लगन से सीखते हैं।”
‘हम सबने उनसे सीखा है, उन्होंने एक नया ट्रेंड सेट किया’

इवेंट में स्टेज संभालते ही यश ने सबसे पहले थलपति विजय का जिक्र किया। यश ने कहा, “हमने हमेशा विजय सर से बहुत कुछ सीखा है। हम सालों से उनके काम, उनकी लगन और लोगों के प्रति उनके प्यार के कायल रहे हैं। जनता ने उन्हें जिस मुकाम और जिम्मेदारी पर बैठाया है, वह उनकी सालों की मेहनत का फल है।“
यश ने आगे कहा कि विजय सर ने जिस तरह से सिनेमाई करियर के साथ-साथ जनता की सेवा का रास्ता चुना है, उसने एक नया ट्रेंड सेट किया है। उनका अनुशासन और दिन-रात काम करने का जज़्बा हम सभी के लिए एक बड़ी मिसाल है।
तमिलनाडु की जनता और विजय का अटूट रिश्ता

इवेंट के दौरान यश ने अपनी फिल्म ‘Toxic’ के प्रोड्यूसर के. वेंकट नारायण (K. Venkat Narayana) की बात का भी जिक्र किया। यश ने बताया कि वेंकट सर अक्सर उनसे कहते थे कि विजय सर तमिलनाडु के लोगों के लिए सुबह से शाम तक बिना थके काम करते हैं।
यश ने बेहद सरल शब्दों में कहा, “एक कलाकार के तौर पर जब हमें जनता से इतना प्यार मिलता है, तो हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम उस प्यार को सम्मान के साथ वापस लौटाएं। विजय सर आज उसी मोड़ पर हैं, जहां वे जनता के प्यार को सेवा के रूप में वापस दे रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि तमिलनाडु के लोगों ने विजय सर पर जो भरोसा दिखाया है, वे उस पर पूरी तरह खरे उतरेंगे।
26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी एक्शन-थ्रिलर ‘Toxic’

विजय की तारीफ करने के साथ ही यश ने अपनी आने वाली फिल्म ‘Toxic’ पर भी बात की। गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी यह गैंगस्टर एक्शन-थ्रिलर फिल्म 1950 से 1970 के दशक के गोवा के बैकड्रॉप पर बेस्ड है। फिल्म में यश डबल रोल (बाप और बेटे) में नज़र आने वाले हैं।
फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस मेन रोल्स में हैं। यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। तमिल फैंस यश के इस बयान की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
अब सभी की नज़रें 26 अगस्त को रिलीज़ हो रही फिल्म ‘Toxic’ पर टिकी हैं। चेन्नई में मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर यश का यह नया अंदाज़ क्या कमाल दिखाता है। वहीं दूसरी तरफ, थलपति विजय के फैंस इस बात से बेहद खुश हैं कि दूसरे राज्यों के बड़े सितारे भी उनकी राजनीति का सफर और काम करने के तरीके की इतनी तारीफ कर रहे हैं। आने वाले दिनों में यह देखना भी खास होगा कि फिल्म रिलीज़ के बाद विजय इस पर अपनी क्या फीडबैक देते हैं।
Read More: यश की ‘Toxic’ के प्री-रिलीज इवेंट में हुआ हादसा, साउंड सेटअप गिरने से घायल हुए स्टूडेंट्स- जानें..



Download Android App
Download iOS App




