‘Toxic’ के इंटीमेट सीन्स पर यश का बड़ा खुलासा, जानें सुपरस्टार की पत्नी का कैसा था रिएक्शन?

Summary :

यश ने ‘आप की अदालत’ में ‘टॉक्सिक’ के इंटीमेट सीन्स को लेकर खुलकर बात की और बताया कि उनकी पत्नी राधिका पंडित को ऐसे सीन देखकर खुशी नहीं होती होगी। हालांकि, राधिका को यश पर पूरा भरोसा है और वह समझती हैं कि पर्दे पर किए गए ये सीन सिर्फ किरदार और कहानी का हिस्सा हैं। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया नजर आएंगी।

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया नजर आएंगी। लेकिन फिल्म की कहानी के अलावा यश के इंटीमेट सीन्स भी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसे में अब एक्टर ने खुद खुलासा किया है कि पर्दे पर उन्हें दूसरी एक्ट्रेसेस के साथ ऐसे सीन्स करते देखकर उनकी पत्नी राधिका पंडित कैसा महसूस करती हैं।

Yash On Intimate Scene In Toxic: पत्नी को नहीं पसंद आते ऐसे सीन

Yash On Intimate Scene In Toxic
Yash On Intimate Scene In Toxic (Source: Google)

यश ने हाल ही में पॉपुलर शो ‘आप की अदालत’ में अपनी पर्सनल लाइफ और ‘टॉक्सिक’ में किए गए इंटीमेट सीन्स को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने ये एक्सेप्ट किया कि उनकी पत्नी राधिका को उन्हें किसी दूसरी एक्ट्रेस के साथ इस तरह के सीन में देखना शायद पसंद नहीं आता होगा। हालांकि, यश ने यह भी साफ किया कि राधिका इस वजह से उनसे नाराज नहीं होतीं। वह उनके प्रोफेशन और पर्सनल लाइफ के बीच अंतर को अच्छी तरह समझती हैं।

यश के लिए भी आसान नहीं था इंटीमेट सीन्स करना

Yash Plays Intimate Scene In Toxic
Yash Plays Intimate Scene In Toxic (Source: Google)

एक्टर ने बताया कि इस तरह के सीन करना उनके लिए भी आसान नहीं है। उन्हें खुद भी अपनी लिमीट्स से बाहर निकलना पड़ा, लेकिन कई बार फिल्म की कहानी और किरदार की मांग को देखते हुए कलाकार को ऐसे सीन करने पड़ते हैं। यश का मानना है कि एक एक्टर के तौर पर उन्हें कहानी के साथ ईमानदार रहना होता है और अगर किसी सीन की जरूरत है, तो उसे उसी इमोशन के साथ निभाना पड़ता है।

‘उन्हें खुशी तो नहीं होगी…’

Yahs On His Wife
Yahs On His Wife (Source: Google)

पत्नी राधिका के रिएक्शन के बारे में बात करते हुए यश ने कहा कि जाहिर तौर पर उन्हें अपने पति को किसी दूसरी एक्ट्रेस के साथ इंटीमेट सीन करते देखकर खुशी नहीं होगी। लेकिन वह इस बात को भी समझती हैं कि कैमरे के सामने की गई एक्टिंग और असल जिंदगी अलग-अलग चीजें हैं। यश के मुताबिक, राधिका को उन पर पूरा भरोसा है और वह जानती हैं कि फिल्म में दिखने वाले ऐसे सीन सिर्फ किरदार और कहानी का हिस्सा हैं और उनका उनकी पर्सनल लाइफ से कोई लेना-देना नहीं है।

पार्टनर का अनकंफर्टेबल होना नेचुरल

Yash praises wife Radhika Pandit as his strength
Yash praises wife Radhika Pandit as his strength (Source: Google)

यश ने माना कि किसी भी इंसान के लिए अपने पार्टनर को पर्दे पर किसी दूसरे कलाकार के साथ इंटीमेट सीन करते देखना पूरी तरह सिंपल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि ऐसे सीन देखकर पार्टनर का अनकंफर्टेबल महसूस करना नेचुरल है और वह इस बात को समझते हैं। सुपरस्टार ने यह भी कहा कि सिनेमा एक कला है और कई बार कहानी को प्रभावी ढंग से पेश करने के लिए कुछ ऐसे सीन जरूरी हो जाते हैं। उनके लिए भी ये सीन सिर्फ अपने किरदार की जरूरत पूरी करने का हिस्सा हैं।

26 अगस्त को रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’

Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups (2026) - Movie | Reviews, Cast & Release Date in Bengaluru- BookMyShow

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ में यश लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी अहम किरदार निभा रही हैं। ये फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं रिलीज से पहले ही ‘टॉक्सिक’ को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट भी देखने को मिल रही है।

Read More: साउथ फिल्मों की इस एक्ट्रेस ने बताया एक्स-पार्टनर के ‘एब्यूजिव’ व्यवहार का सच, ‘अपरिचित’ के किरदारों से की तुलना

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।