टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ की कहानी में इन दिनों लगातार नए मोड़ आ रहे हैं। शाह हाउस में एक तरफ जहां खुशियों की नई किरण जगी है, वहीं दूसरी तरफ दुश्मनों की साजिशें भी तेज हो चुकी हैं। आज के एपिसोड में अनुपमा अपनी जिंदगी की नई राह चुनती नजर आएंगी, तो दूसरी तरफ अपने हक के लिए कानून का सहारा लेकर विरोधियों के पसीने छुड़ा देंगी।
‘अनुपमा कोचिंग क्लासेस’ की शुरुआत: माँ के नाम से जुड़ा नया हौसला

आज के एपिसोड की शुरुआत बेहद इमोशनल पल के साथ होती है। अनुपमा अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ते हुए ‘अनुपमा कोचिंग क्लासेस‘ की शुरुआत करती हैं। जब घर के सदस्य कोचिंग का नाम अनुपमा के नाम पर रखने का कारण पूछते हैं, तो दिल छू लेने वाला जवाब मिलता है- “यह नाम दुनिया का सबसे शुभ नाम है, क्योंकि इसमें ‘माँ’ का आशीर्वाद शामिल है।“
यह सुनते ही अनुपमा की आँखें भर आती हैं। बापूजी और घर के बाकी सदस्य अनुपमा को इस नई शुरुआत के लिए ढेरों शुभकामनाएं देते हैं।
पुलिस स्टेशन में हंगामा: अनुपमा ने पुलिस को दी चेतावनी

लेकिन यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिक पाती। बिल्डर घोटाले और फर्जीवाड़े के मामले को लेकर अनुपमा का गुस्सा फूट पड़ता है। वह सीधे पुलिस स्टेशन पहुँच जाती हैं और पुलिस अफसर के सामने हाथ जोड़कर खड़ी हो जाती हैं।
अनुपमा कड़े तेवरों में कहती हैं, “अगर मेरा माथा फिर गया, तो आपके ऊपर वाले अफसर खुद कार्रवाई करेंगे… और उनकी भाषा शायद आपको पसंद न आए।” अनुपमा की यह चेतावनी सुनकर पुलिस अफसर भी सन्न रह जाते हैं। अनुपमा ने साफ कर दिया है कि अब वह गलत बर्दाश्त नहीं करेंगी।
गौतम और तोशू का खौफनाक पैंतरा: क्या जेल जाएगा गौतम?

अंश की कस्टडी और बिजनेस में चल रही खींचतान के बीच गौतम अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अनुपमा के बढ़ते कदमों को देखकर गौतम और उसके साथी बौखला गए हैं।
अनुपमा और बापूजी जब गौतम को उसके किए की याद दिलाते हैं, तो उसके होश उड़ जाते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुपमा की इस सख्त चेतावनी के बाद गौतम सलाखों के पीछे जाएगा या कोई नया षड्यंत्र रचेगा।
Read More: Salman Khan से पंगा लेकर 10 साल तक गायब रही ये हसीना, अब Virender Sehwag के इस शो…


Download Android App
Download iOS App




