Rise and Fall Season 2 Update: एंटरटेनमेंट की दुनिया में कब किसकी किस्मत चमक जाए और कब किसका सितारा डूब जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। टीवी का फेमस शो ‘बिग बॉस’ कई सितारों को फर्श से अर्श पर ले गया, तो कुछ के करियर पर ऐसा ग्रहण लगा कि वे सालों तक गुमनामी के अंधेरे में खो गए। प्रियंका जग्गा टीवी की एक जानी-मानी चेहरा थीं। लगभग 10 साल पहले सलमान खान के गुस्से की वजह से उन्हें टीवी से बाहर होना पड़ा था। लेकिन अब खबर है कि प्रियंका एक बार फिर से टीवी पर वापसी करने वाली हैं।
सलमान खान के गुस्से का शिकार होकर बिगड़ा था करियर

अगर आपको ‘बिग बॉस 10’ याद होगा, तो प्रियंका जग्गा का नाम भी अच्छे से याद होगा। शो में अपने तीखे तेवरों, झगड़ों और साथी खिलाड़ियों के साथ बदतमीजी को लेकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन हद तो तब हो गई जब प्रियंका ने सीधे शो के होस्ट और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से ही पंगा ले लिया।
सलमान खान उनके खराब बर्ताव और जुबान से बेहद नाराज हो गए थे। गुस्सा इतना बढ़ गया था कि सलमान ने नेशनल टीवी पर ही प्रियंका को शो छोड़कर तुरंत चले जाने को कह दिया था। इतना ही नहीं, सलमान ने चैनल को चेतावनी तक दे दी थी कि अगर प्रियंका को कभी वापस बुलाया या किसी दूसरे प्रोजेक्ट में लिया, तो वे कभी उस चैनल के साथ काम नहीं करेंगे। इस विवाद के बाद प्रियंका को इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया और वे लाइमलाइट से पूरी तरह दूर हो गईं।
आपको बात दें, प्रियंका की आक्रामक बोली और मनु पंजाबी की दिवंगत मां पर भद्दे कमेंट्स के बाद माहौल बिगड़ गया था। ‘वीकेंड का वार‘ में जब सलमान ने उन्हें टोका, तो प्रियंका ने पछतावा जताने के बजाय सलमान को ही पलटकर ऊंची आवाज में जवाब देना शुरू कर दिया। प्रियंका के इस बर्ताव से नाराज होकर सलमान खान ने उन्हें तुरंत शो से बाहर कर दिया और चैनल को चेतावनी दे दी कि अगर प्रियंका को कभी वापस लाया गया, तो वे चैनल के साथ काम नहीं करेंगे। हालांकि, शो से निकलने के बाद प्रियंका ने दावा किया था कि तबीयत खराब होने और डॉक्टर न मिलने की वजह से उन्होंने जानबूझकर बाहर निकलने के लिए ऐसा किया था।
10 साल के लंबे ब्रेक के बाद धमाकेदार कमबैक के मिले सिग्नल

पूरे 10 साल तक शोबिज और टीवी की चकाचौंध से दूर रहने के बाद अब प्रियंका जग्गा के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा इशारा किया है, जिससे उनके कमबैक की अटकलें तेज हो गई हैं। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर हिंट दिया है कि वे जल्द ही छोटे पर्दे पर नज़र आने वाली हैं। जैसे ही प्रियंका का यह पोस्ट सामने आया, उनके चाहने वालों ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया। हालांकि, इस वापसी को लेकर अभी तक मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल कन्फोर्मशन आना बाकी है, लेकिन हर जगह इसी बात की चर्चा हो रही है।
वीरेंद्र सहवाग के नए रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में मचेगा बवाल?

खबरों की मानें तो प्रियंका जग्गा जिस शो से टीवी पर वापसी करने जा रही हैं, उसका नाम ‘राइज एंड फॉल’ का दूसरा सीजन (Rise and Fall 2) है। दिलचस्प बात यह है कि इस शो का पहला सीजन बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर ने होस्ट किया था, लेकिन इस बार शो की कमान पूर्व इंडियन क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के हाथों में है। अगर प्रियंका सच में इस शो का हिस्सा बनती हैं, तो 10 साल बाद उनका यह अवतार देखना वाकई काफी मजेदार होगा। सहवाग के इस नए रिएलिटी शो में प्रियंका का पुराना अंदाज देखने को मिलेगा या कोई नया रूप, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
Read More: Seher Hone Ko Hai 16th September 2026 Spoiler Alert: Mahid संग सहेर को देख भड़का..


Download Android App
Download iOS App




