हॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी (Sydney Sweeney) इन दिनों अपनी फिल्मों की बजाय एक विवादित एड (Ad) की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। एक स्पोर्ट्स गैंबलिंग कंपनी के लिए किए गए इस नए एडवर्टाइज़मेंट में सिडनी के बोल्ड और न्यूड अंदाज ने सोशल मीडिया से लेकर खेल जगत तक खलबली मचा दी है।
Sydney Sweeney Controversial Ad: क्या है पूरा विवाद?
View this post on Instagram
9 सितंबर को रिलीज़ हुए इस ऐड में सिडनी स्वीनी बिना कपड़ों के नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी बॉडी के प्राइवेट पार्ट्स को छिपाने के लिए रग्बी बॉल और बैडमिंटन शटलकॉक जैसी खेल से जुड़ी चीजों का इस्तेमाल किया है। एक्ट्रेस ने इस फोटोशूट की तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं, जिसके बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रिटीसीज़्म का सामना करना पड़ रहा है।
फैंस और एथलीट्स का फूटा गुस्सा

इस एड के सामने आने के बाद फैंस काफी निराश हैं। एक यूजर ने इसे खेल भावना का अपमान बताया, तो वहीं दूसरे ने लिखा कि उन्हें सिडनी से ऐसी उम्मीद नहीं थी। आम जनता के अलावा कई नामी वुमेन एथलीट्स—जैसे सर्फर फेलिसिटी पाल्मेटियर, ओलंपिक तैराक एरियार्न टिटमस और धाविका एमी हंट ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताई है।
सिडनी के कम हुए फॉलोअर्स

वुमेन खिलाड़ियों का कहना है कि इस तरह के एड से खेलों में महिलाओं का बिना किसी मतलब के सेक्सुअलाइजेशन किया जा रहा है, जो महिला एथलीट्स के स्ट्रगल और सम्मान का अपमान है। इसी एड की वजह से हॉलीवुड एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी के कथित तौर पर 200,000 से ज़्यादा इंस्टाग्राम फ़ॉलोअर्स कम हो गए हैं, क्योंकि स्पोर्ट्स-प्रेडिक्शन ब्रांड के लिए उन्होंने जो विवादित कमर्शियल किया है, वो कई लोगों को पसंद नहीं आ रहा है।


Download Android App
Download iOS App




