टीवी के फेमस शो ‘अनुपमा’ में हर रोज नए और चौंकाने वाले मोड़ आ रहे हैं। 24 अगस्त 2026 के रीसेंट एपिसोड में दर्शकों को हाई-वोल्टेज फैमिली ड्रामा देखने को मिलने वाला है। एक तरफ कोठारी परिवार में आपसी रिश्ते बिखरते नजर आ रहे हैं, तो दूसरी तरफ बेचारी अनुपमा पर दुखों का नया पहाड़ टूट पड़ा है। चलिए आपको बताते हैं कि आज के एपिसोड में क्या-क्या बड़ा हंगामा होने वाला है।
वसुंधरा ने प्रेम और राही पर उठाए सवाल, क्या प्रेरणा बनेगी तूफान?

एपिसोड की शुरुआत में कोठारी हाउस का माहौल काफी स्ट्रेस्फुल्ल नज़र आता है। वसुंधरा सबके सामने राही और प्रेम से सवाल करती है कि उन्होंने एक साथ काम करना क्यों बंद कर दिया। प्रेम और राही सफाई देने की कोशिश करते हैं कि बिजनेस साथ में नहीं चला, लेकिन वसुंधरा प्रेम को चेतावनी देती है। वसुंधरा का कहना है कि प्रेरणा उनके रिश्ते में एक बड़ा तूफान लेकर आएगी।
इसके बाद बात यहीं नहीं रुकती, वसुंधरा राही पर बच्चे को लेकर भी दबाव बनाने लगती है और पूछती है कि वह अपना बच्चा क्यों नहीं कर रही। हालांकि, प्रेम और अनिल तुरंत राही के बचाव में उतर आते हैं और कहते हैं कि यह बच्चों का पर्सनल फैसला है। वसुंधरा का यह रवैया प्रेम को अंदर से दुखी कर रहा है।
गौतम की नई चाल से उड़ेंगे सबके होश, क्या माफ करेगा प्रेम?

इसी हंगामे के बीच गौतम एक नया धमाका करता है। वह कोर्ट का ऑर्डर लेकर आता है और साफ कह देता है कि अंश अब प्रांशी से नहीं मिल सकता। इतना ही नहीं, गौतम सब के सामने यह सच भी उगल देता है कि राही ही प्रांशी को अंश से मिलवाने ले गई थी।
गौतम की इस घिनौनी साजिश का असली मकसद कोठारी परिवार और प्रेम के बीच दरार पैदा करना है। गौतम लगातार वसुंधरा के कान भर रहा है ताकि प्रेम और अनुपमा पूरी तरह अलग-थलग पड़ जाएं। अब सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि क्या प्रेम इस पूरे फसाद के बाद वसुंधरा को कभी माफ कर पाएगा या फिर रिश्तों की यह गांठ हमेशा के लिए टूट जाएगी?
बेघर हुई अनुपमा, डॉक्टर ने थामा हाथ और पहुंची सावी विला

दूसरी तरफ, अनुपमा की जिंदगी में दुखों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। मकान मालिक पॉल ने बिना किसी नोटिस के अनुपमा का सारा सामान घर से बाहर फेंक दिया और उसे किराए का भुगतान न करने का आरोप लगाकर बेघर कर दिया। अनुपमा रोते-बिलखते हुए अपनी पुरानी तकलीफों को याद करती है।
तभी सही वक्त पर एक डॉक्टर देवदूत बनकर आता है। अनुपमा की हालत देखकर डॉक्टर उसका किराया देने की बात कहता है और उसे अपने दोस्त के घर ‘सावी विला‘ में रहने की जगह देता है। जब अनुपमा और जया सावी विला पहुंचते हैं, तो वहां का डरावना और सस्पेंस भरा माहौल और बड़ा सा ताला लगा एक गुप्त कमरा देखकर उनके होश उड़ जाते हैं।
Read More: Anupama 22nd August 2026 Spoiler Alert: क्या परितोष फिर देगा अनुपमा को धोखा? टीआरपी..



Download Android App
Download iOS App




