बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का घर इन दिनों किसी अखाड़े से कम नहीं लग रहा है। शो के अंदर रोज नए-नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं, लेकिन इस बार मामला खाने और किचन की साफ-सफाई तक पहुंच गया है। घर के अंदर किचन ड्यूटी और झूठे बर्तनों को लेकर दो फेमस चहरे- कनिका मान (Kanika Mann) और आरिश्फा खान (Arishfa Khan)- के बीच भयंकर बहस छिड़ गई है। हालात इतने बिगड़ गए कि देखते ही देखते पूरा किचन लड़ाई का मैदान बन गया।
दंगे की शुरुआत- किचन की गंदगी और आरिश्फा का फूटा गुस्सा
View this post on Instagram
घर में रोजाना के कामों को लेकर स्ट्रेस बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में कंट्रोवर्सी तब शुरू हुई जब आरिश्फा खान ने कनिका मान को किचन में गंदगी फैलाने और बर्तनों को ठीक से साफ न करने के लिए आड़े हाथों लिया। आरिश्फा इस बात से नाराज थीं कि घर में कोई मेड नहीं है जो सबके जूठे बर्तन साफ करे। उनकी इस बात के बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और मामला बढ़ गया।
‘यह बिग बॉस वाला गेम मत खेलो’- कनिका और आरिश्फा के बीच हुई नोकझोंक

जैसे ही आरिश्फा ने कनिका को टोका, मामला शांत होने के बजाय और ज्यादा गर्मा गया, क्योंकि कनिका ने रात में आखिरी बार किचन का इस्तेमाल किया था। कनिका मान भी पीछे हटने वालों में से नहीं थीं। उन्होंने तुरंत पलटवार करते हुए आरिश्फा से सवाल किया, “तुम क्या यहाँ रेफरी बन रही थीं?” दोनों में बहस हुई, जिससे घर का माहौल और स्ट्रेस्फुल हो गया। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखकर उदिति सिंह (Uditi Singh) समेत बाकी घरवाले भी सन्न रह गए और घर के अंदर साफ-साफ ग्रुप्स बनते हुए नजर आने लगे।
इस बहस के दौरान जब बात ज्यादा बढ़ी, तो कनिका ने अरिश्फा को जवाब देते हुए कहा, “यह बिग बॉस वाला गेम मत खेलो, अगर नॉर्मल बात करनी आती है तो वैसे करो।” इस बहस के दौरान जब घर के बाकी सदस्य (जैसे गुल्लू और कैप्टन उदिति सिंह) बीच-बचाव करने या अपनी बात रखने आए, तो दोनों के बीच “बीच में बोलने” को लेकर और बहस छिड़ गई। अरिश्फा ने कैप्टन उदिति को भी आड़े हाथों लिया कि कैप्टन होने के नाते वह इस गंदगी पर कुछ क्यों नहीं बोल रही हैं।
मैरी कॉम की एंट्री और बॉक्सिंग रिंग वाला प्रोमो- आगे क्या होगा?
Kis-kis par padenge nomination ke punches? 🥊
Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par.
#BiggBossOnJioHotstar https://t.co/y6rZ6PlhoP
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 5, 2026
किचन के इस घमासान के बाद शो का नया प्रोमो सामने आ चुका है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। आने वाले एपिसोड में खेल और ज्यादा खतरनाक होने वाला है क्योंकि शो में फेमस बॉक्सर मैरी कॉम (Mary Kom) की एंट्री हो चुकी है।
प्रोमो में एक खास एलिमिनेशन और ‘लाइफलाइन’ (Lifeline) बचाने वाला टास्क दिखाया गया है, जहाँ कंटेस्टेंट्स को आपस में मुकाबला करना होता है। शो के नियम के मुताबिक घरवालें अपनी बची हुई जिंदगियों या लाइफलाइन के आधार पर गेम में टिके हुए हैं।
मैरी कॉम (Mary Kom) को सबसे कम वोट मिलने की वजह से इस हफ्ते अपनी एक लाइफलाइन गंवानी पड़ी है, जिससे वह अगले हफ्ते के लिए फिर से नॉमिनेट हो गई हैं। हालांकि, वह पूरी तरह से शो से बाहर नहीं हुई हैं, लेकिन उनकी लाइफलाइन कम होने से उनके खेल पर खतरा जरूर मंडरा रहा है।
आने वाले एपिसोड्स में यह लड़ाई और भी ज्यादा खतरनाक मोड़ लेने वाली है। शो के अंदर जहाँ एक तरफ राशन और किचन ड्यूटी को लेकर कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लीजेंड्री बॉक्सर एमसी मैरी कॉम (MC Mary Kom) के सख्त तेवरों ने घर का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। सामने आए प्रोमो के अनुसार, मैरी कॉम के साथ होने वाले वाद-विवाद और बॉक्सिंग रिंग जैसे एग्रेसिव टास्क यह साफ कर रहे हैं कि खेल अब पूरी तरह से पलट चुका है।
सोशल मीडिया पर इस पूरे ड्रामे को लेकर फैंस बंटे हुए नजर आ रहे हैं। जहाँ एक तरफ कनिका और आरिश्फा के सुप्पोटर्स के बीच ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर बहस देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी तरफ मैरी कॉम के बेबाक अंदाज और बड़प्पन वाले बयानों पर भी नेटिजन्स रिएक्शंस दे रहे हैं। कुछ फैंस का मानना है कि मैरी कॉम का घर में होना गेम के नियमों को पूरी तरह बदल देगा, तो वहीं कुछ लोग इसे कंटेस्टेंट्स की आपसी साजिश बता रहे हैं।
Read More: Khatron Ke Khiladi 15 Winner: Avinash Mishra बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर..


Download Android App
Download iOS App




