‘बिग बॉस 20’ के घर में हर दिन रिश्ते और खेल बदलते जा रहे हैं। घर के जाने-माने कंटेस्टेंट कुशल तंवर यानी गुल्लू इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। कभी अपनी पर्सनल जिंदगी के राज खोलकर, तो कभी घर की हसीनों के साथ अपने कनेक्शन को लेकर गुल्लू शो के सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन चुके हैं। हाल ही में गुल्लू ने अपनी शादी और तलाक के सच से पर्दा उठाकर दर्शकों को हैरान कर दिया, वहीं दूसरी तरफ लव गिल के साथ उनके बनते-बिगड़ते रिश्ते ने घर का माहौल गरमा दिया है।
गुल्लू ने खोले जिंदगी के पुराने पन्ने, बयां किया 2024 के तलाक का दर्द

बिग बॉस के घर में कुशल तंवर (गुल्लू) ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर बाकी घरवाले भी दंग रह गए। गुल्लू ने अपनी शादी की वायरल तस्वीरों पर बात करते हुए साफ किया कि उनकी शादी हुई थी, लेकिन साल 2024 में उनका तलाक हो चुका है। परिवार से दूरियों और अपने टूटे रिश्ते का दर्द बयां करते हुए गुल्लू ने कहा कि उस रिश्ते में प्यार नाम की कोई चीज नहीं बची थी। उन्होंने दिल खोलकर अपना सच सामने रखा और यह भी इशारा किया कि इस एक्सपीरियंस के बाद वह जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।
लव गिल से बढ़ती नजदीकियां और आम्रपाली दुबे की आपत्ति
Sometimes it’s the smallest interactions that stand out the most. 🥹
Gullu × Kanika ke beech ki comfort wali energy clearly noticeable hai.Ek simple moment bhi screen par memorable ban jaata hai. 🫣
BB20 mein inki dynamic ka apna charm hai! #Gullu #KanikaMann #BiggBoss20 pic.twitter.com/B1jeOjajM3
— 𝐌𝐚𝐧𝐧🕊️ (@MannVibe) September 22, 2026
आपको बता दें, गौर करने वाली बात यह है कि घर में आने से पहले गुल्लू के नाम की खबरें कनिका के साथ भी जोरों पर थीं। ऐसे में दर्शकों और घर वालों को साफ लग रहा है कि गुल्लू पूरी स्ट्रेटेजी बनाकर और अपनी लव-लाइफ के एंगल को प्लैन करके गेम में आए हैं। कनिका के साथ नाम जुड़ने पर गुल्लू ने साफ शब्दों में रिएक्ट करते हुए कहा था कि वह अब दोबारा किसी “प्यार-व्यार के चक्कर में बिल्कुल नहीं पड़ना चाहते।”
अपनी पुरानी जिंदगी को पीछे छोड़ते हुए गुल्लू का झुकाव अब घर के अंदर लव गिल की तरफ देखा जा रहा है। दोनों के बीच पक रही इस खिचड़ी और बढ़ती नजदीकियों पर घर के बाकी सदस्यों की निगाहें भी टिक गई हैं। भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे को गुल्लू और लव का यह कनेक्शन बिल्कुल रास नहीं आ रहा है। आम्रपाली ने इस पर अपनी नाराजगी जताते हुए लव के गेम प्लान और गुल्लू के साथ उनकी बातचीत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम्रपाली का मानना है कि यह सब सिर्फ फुटेज और गेम का हिस्सा है।
आज के प्रोमो का धमाका: अरिश्फा और आम्रपाली में आर-पार की जंग
View this post on Instagram
आने वाले एपिसोड और लेटेस्ट प्रोमो के मुताबिक, घर में असली बवाल तब मचने वाला है, बहस के दौरान जब आम्रपाली ने अरिश्फा के काम और करियर को लेकर बात की, तो माहौल स्ट्रेस्फुल्ल हो गया। आम्रपाली का कहना था कि वे इंडस्ट्री में काफी समय से हैं और उन्होंने अपनी एक अलग जगह बनाई है, इसलिए अरिश्फा को उनके सामने कुछ बोलने से पहले सोचना चाहिए।
इसी दौरान आम्रपाली ने अरिश्फा से कहा कि “तू मेरे जैसी कभी बन भी नहीं सकती।” इस पर अरिश्फा ने जवाब दिया कि “मुझे आपके जैसा बनना भी नहीं है।” अरिश्फा ने साफ कहा कि वे किसी की नकल करने नहीं आई हैं और न ही किसी बड़े या पुराने कलाकार के नाम के दम पर अपनी पहचान बनाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वे इस शो में अपनी खुद की पहचान बनाने आई हैं और किसी के दबाव में नहीं झुकेंगी। अरिश्फा जहां अपने स्टैंड पर अड़ी हैं, वहीं आम्रपाली उन पर हावी होने की पूरी कोशिश कर रही हैं।
अब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या गुल्लू और लव गिल का यह रिश्ता आगे कोई नया मोड़ लेता है या फिर फिर आम्रपाली और अरिश्फा की यह लड़ाई पूरे घर का माहौल बिगाड़ देगी, क्या गुल्लू अपना गेम बचा पाएंगे या इन हसीनों के ड्रामे में उलझकर रह जाएंगे?
Read More: KSBKBT 2 23 September 2026 Spoiler Alert: Anupam के राज से उठेगा पर्दा, जानिए Tulsi…


Download Android App
Download iOS App




