टीवी के सबसे फेमस शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में वो महा-ट्विस्ट आ गया है, जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। पिछले 10 सालों से वीरानी परिवार जिस गलती का कसूरवार तुलसी को मान रहा था, उसकी सच्चाई आखिरकार सबके सामने आ गई है। 31 अगस्त के एपिसोड में नंदिनी ने अपने दिल का बोझ हलका करते हुए ऐसा सच उगला, जिसने करण और पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसका दी। नंदिनी ने साफ कह दिया कि पार्थ की मौत की गुनहगार तुलसी नहीं, बल्कि वो खुद है।
नकाबपोश का खौफ और मिहिर की अंगूठी का सस्पेंस

कहानी की शुरुआत तुलसी के डर और घबराहट के साथ होती है। घर में बार-बार दिख रहे एक मास्क लगाया हुआ अनजान आदमी की वजह से तुलसी बहुत परेशान है। उसके दिमाग में बार-बार यही ख्याल आ रहा है कि कहीं ये शख्स मिहिर तो नहीं? तुलसी ने ध्यान दिया कि उस अनजान शख्स के हाथ में वही अंगूठी थी, जो मिहिर पहना करता था।
दूसरी तरफ, शोभा और नंदिनी भी इसी बात पर चर्चा कर रही होती हैं। नंदिनी, शोभा को समझाती है कि करण और पुलिस इस मामले की जांच कर रहे हैं, इसलिए तुलसी को और ज्यादा परेशान करने की जरूरत नहीं है। वहीं दूसरी ओर, तृप्ति और सुभाष के बीच ड्राइवर शंकर को लेकर बहस होती है। इसी दौरान शंकर का फोन आता है, लेकिन तृप्ति डर के मारे उसका कॉल काट देती है।
रक्षाबंधन के जश्न में छाया मातम, तृप्ति ने कसा तंज

वीरानी परिवार में रक्षाबंधन का फेस्टिवल बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा होता है। सब एक-दूसरे को तोहफे दे रहे होते हैं, लेकिन तभी रौनक, पार्थ की मौत और तुलसी का नाम जोड़कर माहौल खराब कर देता है। बहती गंगा में हाथ धोते तृप्ति भी तुलसी को ताने मारना शुरू कर देती है।
जब तुलसी, तृप्ति को खाना परोसते वक्त उसके इस रवैये पर टोकती है और पूछती है कि उसे पार्थ और नंदिनी का सच कैसे पता चला, तो तृप्ति बात गोल-मोल घुमा देती है। नंदिनी दूर खड़े होकर यह सब देख रही होती है। जब नंदिनी को एहसास होता है कि तृप्ति उसका राज सबके सामने खोल सकती है, तो वो बुरी तरह घबरा जाती है।
करण के पैरों तले खिसकी जमीन, घर से खींचकर बाहर निकाला

तृप्ति के ब्लैकमेल और सच बाहर आने के डर से नंदिनी हिम्मत जुटाकर सीधे करण के पास पहुंचती है। वो फूट-फूटकर रोते हुए करण को बताती है कि उनके बेटे पार्थ की मौत तुलसी की वजह से नहीं हुई थी, बल्कि उसे उसने ही मारा था।
यह सुनते ही करण का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। वो पूरे परिवार के सामने नंदिनी को घसीटते हुए चिल्लाता है कि उसने न सिर्फ अपने मासूम बेटे की जान ली, बल्कि 10 साल तक बेकसूर तुलसी की जिंदगी भी नरक बना दी। करण का गुस्सा देखकर पूरा वीरानी परिवार कांप उठता है और उसे रोकने की कोशिश करता है, लेकिन करण, नंदिनी को खींचते हुए बाहर ले जाता है।
Read More: Anupama 01 September 2026 Spoiler Alert: Anuj के कैफे को लेकर Shruti ने लिया चौंकाने..


Download Android App
Download iOS App




