टीवी के फेमस शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में इन दिनों ऐसा ज़बरदस्त ड्रामा चल रहा है, जिसे देखकर दर्शकों की सांसें थम गई हैं। शांति निकेतन में एक तरफ जहां गणपति विसर्जन का जश्न मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ सालों से दबा एक खौफनाक राज़ अब सबके सामने आने वाला है। वैष्णवी के हाथ एक ऐसी पेन ड्राइव लग गई है, जिसने तुलसी के 10 साल के त्याग और नंदिनी के सबसे बड़े झूठ का पर्दाफाश कर दिया है।
ऑफिस फाइल ढूंढते हाथ लगी पेन ड्राइव, वीडियो देख सहम गई वैष्णवी

कहानी में नया मोड़ तब आता है जब वैष्णवी दफ्तर के कुछ जरूरी कागजात ढूंढने के लिए एक पेन ड्राइव अपने सिस्टम में लगाती है। उसे लगता है कि इसमें ऑफिस का डेटा होगा, लेकिन जैसे ही स्क्रीन पर वीडियो प्ले होता है, वैष्णवी के पैर तले जमीन खिसक जाती है। वीडियो में साफ दिख रहा होता है कि पार्थ की जान तुलसी ने नहीं, बल्कि खुद नंदिनी ने ली थी।
यह वही नंदिनी है जिसने कभी वैष्णवी की जान बचाई थी। यह सच देखते ही वैष्णवी को अहसास होता है कि तुलसी ने अपनी बेगुनाही साबित करने के बजाय 10 साल तक कलंक और सजा सिर्फ इसलिए झेली ताकि नंदिनी का घर और उसकी गृहस्थी न उजड़े। वैष्णवी इस सच से उबर भी नहीं पाती कि कमरे में नकुल आ जाता है और वह घबराकर वीडियो छिपा देती है।
शोभा ने खोला तृप्ति का काला सच, विरानी परिवार को तबाह करने की बड़ी साज़िश

वैष्णवी को परेशान देख जब शोभा कमरे में आती है, तो वह भी उस वीडियो को देखकर दंग रह जाती है। इसके बाद शोभा, वैष्णवी को पूरे मामले की सच्चाई बताती है। शोभा खुलासा करती है कि तुलसी का यह त्याग कितना बड़ा था और अगर यह सच आज विराणी परिवार के सामने आ गया, तो 10 साल की मेहनत पानी में मिल जाएगी।
बातचीत के दौरान जब तृप्ति का जिक्र आता है, तो शोभा एक और ज़हरीला राज़ खोलती है। वह बताती है कि सिड की मां अपर्णा की मौत के पीछे किसी और का नहीं, बल्कि तृप्ति का ही हाथ था। तृप्ति का मकसद शुरू से ही शांति निकेतन की खुशियों को आग लगाना और परिवार के अटूट रिश्ते को तोड़ना रहा है। वह इसी वीडियो के ज़रिए पूरे परिवार में कभी न भरने वाली दरार डालना चाहती है।
गणपति विसर्जन के जश्न में घुला ज़हर, क्या बड़ी स्क्रीन पर प्ले हो जाएगा खौफनाक सच?

पूरा विराणी परिवार गणपति विसर्जन के गानों पर झूम रहा है। घर में मेहमान आ चुके हैं और खुशियों का माहौल है। लेकिन एक कोने में खड़ी तृप्ति के चेहरे पर एक शैतानी मुस्कान है। उसे पूरा यकीन है कि करण जैसे ही पेन ड्राइव चलाएगा, नंदिनी का सच सबके सामने आ जाएगा और शांति निकेतन का अंत हो जाएगा।
एपिसोड के आखिरी पलों में माहौल तब और तनावपूर्ण हो जाता है जब सिड टीवी की बड़ी स्क्रीन से पेन ड्राइव कनेक्ट कर देता है। स्क्रीन चालू होते ही पूरा परिवार जश्न छोड़कर स्क्रीन की तरफ देखने लगता है। वैष्णवी और शोभा दूर खड़ी डर से कांप रही हैं, वहीं तृप्ति अपने मंसूबों को पूरा होता देख मन ही मन जश्न मना रही है।
Read More: Anupama 16th September 2026 Spoiler Alert: Digvijay, Ranvijay की चालों का कैसे करेगा..


Download Android App
Download iOS App




