KSBKBT 2 25th August 2026 Spoiler Alert: शांति निकेतन में Tripti ने चला सबसे बड़ा दांव, क्या Tulsi बचा पाएगी अपना ‘विराणी परिवार’?

Summary :

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Written Update: शांति निकेतन में तृप्ति की एंट्री के साथ ही विराणी परिवार पर बड़ा खतरा मंडराने लगा है। क्या तुलसी बचा पाएगी अपने परिवार को? जानिए आज के धमाकेदार एपिसोड का पूरा हाल।

टेलीविज़न का सबसे पसंदीदा शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे हुए है। शो में हर बीतते दिन के साथ ड्रामा और सस्पेंस बढ़ता ही जा रहा है। अब शांतिनिकेतन में एक ऐसा मोड़ आ गया है, जिसने तुलसी की रातों की नींद उड़ा दी है। जी हां, जिस बात का डर तुलसी को हमेशा से था, आखिरकार वही हुआ-तृप्ति ने चाल चलकर शांति निकेतन में कदम रख ही लिया है।

तृप्ति की चालाकी आई काम, तुलसी को खुलेआम दी धमकी

KSBKBT 2 25th August 2026 Spoiler Alert
KSBKBT 2 25th August 2026 Spoiler Alert ( Source: Social Media) 

रीसेंट एपिसोड में देखा गया कि दीदी भाई की चोट का बहाना बनाकर करण, सुभाष और उनके परिवार को शांति निकेतन में रुकने की जिद करता है। सुभाष पहले तो मना करता है, लेकिन फिर मान जाता है। बस फिर क्या था, तृप्ति का काम आसान हो गया और वह बिना किसी ज्यादा मेहनत के विराणी हाउस में रहने आ गई।

घर में आते ही तृप्ति ने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया। उसने तुलसी को गले लगाया और ताना मारते हुए कहा कि उसने वादा किया था कि वो घर में घुसकर रहेगी और अब उसका प्लान शुरू हो चुका है। तृप्ति ने तुलसी को साफ धमकी दी है कि बहुत जल्द वीरानी परिवार सब कुछ गंवाने वाला है।

समैरा ने तुलसी से मांगी माफी, मिहिर के लापता होने पर उठे सवाल

KSBKBT 2 25th August 2026 Spoiler Alert
KSBKBT 2 25th August Twist ( Source: Social Media) 

घर में अब रिश्तों का रंग बदलता नजर आ रहा है। सिड के समझाने पर समैरा को अपनी गलती का अहसास होता है। वह तुलसी के पास जाकर अपने किए की माफी मांगती है और वादा करती है कि वह फिर कभी ऐसा कोई गलत कदम नहीं उठाएगी। तुलसी उसे गले लगाकर माफ कर देती है, जिससे शांति निकेतन में थोड़ी राहत की सांस मिलती है।

लेकिन असली तूफान तो बिजनेस की आड़ में आ रहा है। तृप्ति ने साहिल और गौतम के साथ बातचीत के दौरान चालाकी से मिहिर के बारे में पूछना शुरू कर दिया। जब गौतम ने कहा कि मिहिर अमेरिका में बिजनेस संभाल रहे हैं, तो तृप्ति को शक हो गया कि घर के बच्चे ही अपने पिता के ठिकाने को लेकर गोल-मोल जवाब दे रहे हैं।

धोखे के कागज पर हुए दस्तखत, क्या तुलसी रोक पाएगी यह तबाही?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Written Update
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Written Update ( Source: Soicial Media) 

तृप्ति की चाल यहीं खत्म नहीं हुई। वह साहिल और गौतम से एक बिजनेस डील के पेपर्स पर साइन कराने की जल्दबाजी करती है। गौतम पहले तो पेपर्स को ध्यान से पढ़ने की बात कहता है, जिससे तृप्ति थोड़ा घबरा जाती है। लेकिन अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों से वह साहिल और गौतम को मना लेती है और दोनों पेपर्स पर दस्तखत कर देते हैं।

पेपर्स साइन होते ही तृप्ति मन ही मन अपनी जीत का जश्न मनाने लगती है, क्योंकि उसकी तबाही की पहली साजिश कामयाब हो चुकी है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब दुश्मनों ने घर के अंदर ही डेरा डाल लिया है, तो तुलसी अपने परिवार को इस बड़े संकट से कैसे बचाएगी?

Read More: Anupama 25th August 2026 Spoiler Alert: फिनाले से ठीक 5 मिनट पहले गायब हुई Anupama..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।