टीवी की दुनिया में इन दिनों जो ड्रामा चल रहा है, उसे देखकर तो लग रहा है आगे का खेल और भी ज्यादा खतरनाक होने वाला है, बात हो रही है आपके और हमारे फेमस शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) की, जहां हर दिन एक नया भूचाल आ रहा है। शो का ताजा ट्रैक ऐसा है कि दर्शक टीवी स्क्रीन से आंखें ही नहीं हटा पा रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस एपिसोड में क्या-क्या नया तूफान आया है।
नंदिनी के सच से हिला पूरा विरानी परिवार, गौतम और दामिनी के बीच उलझन
कहानी की शुरुआत होती है जब तृप्ति, सिध को समझाती है कि अभी शांति निकेतन जाना ठीक नहीं होगा क्योंकि पूरा परिवार पहले से ही उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में सिध का वहां होना मामले को और बिगाड़ सकता है। दूसरी तरफ, दामिनी और गौतम इस बात पर चर्चा करते हैं कि कैसे वे अब तक वैष्णवी को गलत समझ रहे थे। गौतम भले ही नंदिनी के फैसलों पर सवाल उठाता है, लेकिन दामिनी उसे नंदिनी के दर्द और उस भयानक मजबूरी का अहसास कराती है कि एक मां को अपने ही बेटे के खिलाफ कड़ा कदम क्यों उठाना पड़ा था।
तुलसी ने संभाला मामला, बच्चों को सुनाई खरी-खोटी

जब समैरा, रौनक और गारी तुलसी के पास आते हैं और अपनी पुरानी हरकतों के लिए माफी मांगते हैं, तो माहौल थोड़ा इमोशनल हो जाता है। लेकिन जैसे ही वे नंदिनी को भला-बुरा कहना शुरू करते हैं, तुलसी का गुस्सा फूट पड़ता है। तुलसी उन सबको रोकती है और समझाती है कि नंदिनी ने जो भी किया, वो एक बहुत बड़ा बलिदान था ताकि उनके सिर से माता-पिता का साया न उठे। तुलसी बच्चों को सलाह देती है कि वे बिना सोचे-समझे जज करने के बजाय नंदिनी के नजरिए से चीजों को देखें।
मंदिरा की नई चाल और मिहिर की बेचैनी

घर के अंदर जहां एक तरफ रिश्तों की उलझनें सुलझ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ मंदिरा की अपनी ही खिचड़ी पक रही है। मुंबई के हालात देखकर मिहिर काफी परेशान हो जाता है और जाने की जिद्द करने लगता है, लेकिन मंदिरा चतुराई से उसे रोक लेती है। अनुपम सब कुछ अपनी आंखों से देख रहा होता है और समझ जाता है कि मंदिरा हर चीज पर अपना कंट्रोल रखना चाहती है और आने वाले वक्त में यह बात विरानी परिवार के लिए नया सिरदर्द बन सकती है।
आने वाले एपिसोड्स में ड्रामा और भी ज्यादा खतरनाक होने वाला है, एक तरफ जहाँ तुलसी अब अपने पति मिहिर को ढूंढने के लिए अमेरिका जाने का पक्का फैसला कर चुकी है, वहीं बच्चों को नंदिनी की असलियत और उसके बड़े त्याग का अहसास होने लगा है। दूसरी तरफ, मंदिरा की चालाकियां अभी खत्म नहीं हुई हैं; वह मिहिर को परिवार से दूर रखने के लिए तरह-तरह की चालें चल रही है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या तुलसी अमेरिका पहुंचकर मिहिर को ढूंढ पाएगी और क्या विरानी परिवार मंदिरा के इन खतरनाक इरादों को समय रहते समझ पाएगा? आने वाले एपिसोड्स में इन सभी राज से पर्दा उठने वाला है।
Read More: Anupama 28 September 2026 Spoiler Alert: क्या Vasundhara की नई चाल बिगाड़ देगी..


Download Android App
Download iOS App




