Mohsin Khan Engagement: Mohsin Khan ने सगाई के बाद दिखाई मंगेतर की पहली झलक, कहा- पहली मुलाकात में ही हो गया था प्यार

Summary :

Mohsin Khan Engagement News: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम टीवी एक्टर मोहसिन खान ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड तमन्ना संग सगाई कर ली है। मोहसिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सगाई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि तमन्ना से पहली बार मिलते ही उन्हें अहसास हो गया था कि वही उनकी लाइफ पार्टनर हैं। इस खास मौके पर उन्होंने 'वीर-ज़ारा' फिल्म का रोमांटिक डायलॉग भी लिखा।

पॉपुलर एक्टर मोहसिन खान, जिन्हें दर्शक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है‘ के कार्तिक के नाम से घर-घर में पहचानते हैं, उन्होंने अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत कर दी है। मोहसिन ने अपनी गर्लफ्रेंड तमन्ना के साथ सगाई कर ली है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की रिंग सेरेमनी की बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर करके फैंस को यह गुड न्यूज दी है।

सगाई के जश्न में डूबा परिवार: काले सूट में मोहसिन दिखे हैंडसम, लाल जोड़े में तमन्ना ने लूटी महफिल

Mohsin Khan
Mohsin Khan ( Source: Social Media)

सगाई की तस्वीरों में मोहसिन और तमन्ना बेहद खूबसूरत नज़र आ रहे हैं। इस खास दिन पर मोहसिन ने ब्लैक कलर का कोट-पैंट, वाइट शर्ट और रेड टाई पहनी थी, जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं उनकी मंगेतर तमन्ना ने रिंग सेरेमनी के लिए पेस्टल पिंक आउटफिट चुना था और बाद में वह बेहद खूबसूरत रेड कलर के गाउन में नजर आईं।

तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। एक फोटो में दोनों अपनी सगाई की अंगूठी (Engagement Ring) दिखाते हुए खुश दिख रहे हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में परिवार के लोग खुशी के मारे उन पर नोट उड़ाते दिख रहे हैं। सगाई की इन तस्वीरों को फैंस का बहुत प्यार मिल रहा है।

पहली मुलाकात का वो खास पल: “जब तमन्ना ने गाया गाना, तो लगा तलाश खत्म हो गई”

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohsin A Khan (@khan_mohsinkhan)

मोहसिन खान ने अपनी पोस्ट में दिल की बात लिखते हुए तमन्ना की काफी तारीफ की। उन्होंने तमन्ना को एक बहुत ही खूबसूरत, कॉन्फिडेंट और हंसमुख इंसान बताया।

अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए मोहसिन ने लिखा, जब मैंने पहली बार तमन्ना का हाथ थामा था और उन्होंने गाना गाया था- हम तो भाई जैसे हैं वैसे रहेंगे’, तभी मुझे दिल से महसूस हो गया था कि मेरी तलाश पूरी हो गई है। मुझे मेरी हमसफर मिल चुकी है। शायद हमारी जोड़ी ऊपर वाले ने पहले से ही तय कर रखी थी।मोहसिन ने आगे लिखा कि जब आपकी जिंदगी में सही इंसान आता है, तो फैसला लेना बहुत आसान हो जाता है।

‘वीर-ज़ारा’ के डायलॉग से जताया प्यार, टीवी इंडस्ट्री के दोस्तों ने दीं ढेरों बधाइयां

Mohsin Khan Fiancée Tamanna
Mohsin Khan Fiancée Tamanna ( Source: Social Media) 

अपनी मंगेतर तमन्ना के लिए प्यार जताने के लिए मोहसिन ने उनकी फेवरेट फिल्म ‘वीर-ज़ारा’ का एक बहुत ही प्यारा डायलॉग भी लिखा-

मोहब्बत क्या होती है यह तो मैं नहीं जानता, लेकिन इसके लिए दिल से एक दुआ जरूर निकलती है कि इसकी आंखों में कभी आंसू न आएं… यह हमेशा हंसती रहे।”

मोहसिन के इस सगाई के ऐलान के बाद टीवी इंडस्ट्री के कई फेमस आर्टिस्ट्स ने उन्हें बधाई दी है। निया शर्मा, दिव्यांका त्रिपाठी, एरिका फर्नांडीज, श्रद्धा आर्या, स्टेबिन बेन और पारस अरोड़ा जैसे स्टार्स ने कमेंट सेक्शन में इस नए जोड़े को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं दी हैं। आपको बता दें कि इससे पहले मोहसिन का नाम उनकी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है‘ की को-स्टार शिवांगी जोशी के साथ जुड़ा था, लेकिन साल 2021 में दोनों अलग हो गए थे। अब मोहसिन अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं।

Read More: Seher Hone Ko hai 24th August 2026 Spoiler Alert: Seher ने बिछाया नया जाल, क्या Amaal..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।