Roadies Rebirth: OGs Vs NewGs के आइकॉनिक सफर की धमाकेदार वापसी, पहली बार छह गैंग लीडर्स के साथ आएगा शो

Summary :

रोडीज़ – REBIRTH पहली बार छह गैंग लीडर्स के साथ OGs बनाम NewGs के नए फॉर्मेट में लौट रहा है। निखिल चिनापा, नेहा धूपिया और प्रिंस नरूला की टीम का मुकाबला अभिषेक मल्हान, बानी जे और बेसर अली की टीम से होगा। अलाएंस, दुश्मनी और बदलते पावर गेम के बीच शो पहले से ज्यादा रोमांचक होगा, जिसे MTV India और JioHotstar पर देखा जा सकेगा।

रोडीज़ पहली बार छह गैंग लीडर्स के साथ लौट रहा है! OGs वर्सेज़ NewGs की टक्कर REBIRTH फॉर्मेट के साथ खेल का पूरा अंदाज़ बदलने वाली है। यह ऐसा मुकाबला है, जिसमें सिर्फ सबसे मजबूत कंटेस्टेंट ही टिक पाएगा।

Roadies New Season: शो में क्या हुआ बड़ा बदलाव?

Changes In Roadies Show
Changes In Roadies Show (Source: Google)

दिल्ली में 5 सितंबर 2026 के दिन रोडीज़ – REBIRTH का जोश अपने चरम पर पहुंच गया, जब इस लंबे समय से पॉपुलर एडवेंचर रियलिटी शो के मेकर्स ने दिल्ली में एक खास प्रेस मीट का आयोजन किया। इस मौके पर OG रोडी रन्नविजय सिंघा और गैंग लीडर्स की धमाकेदार टीम ने शो के अब तक के सबसे बड़े बदलाव का खुलासा किया। दिल्ली में मौजूद शो के पॉसीबल कंटेस्टेंट्स भी इस नए अंदाज़ के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे!

इस सीजन में होंगे नए रूल्स

New Rules In Roadies Show
New Rules In Roadies Show (Source: Google)

वहीं सबसे बड़ा सरप्राइज ये है कि इस सीज़न में रोडीज़ पुराने रूल्स पर नहीं चलेगा। इस बार रोडीज़ का मुकाबला और भी बड़ा होने जा रहा है, क्योंकि पहली बार छह गैंग लीडर्स एक साथ नजर आएंगे। एक्सपीरिएंस, नई एनर्जी और अलग-अलग गेम प्लान के साथ दो गैंग्स आमने-सामने होंगी। एक ओर निखिल चिनापा, नेहा धूपिया और प्रिंस नरूला होंगे, जबकि दूसरी ओर अभिषेक मल्हान, बानी जे और बेसर अली मुकाबले में उतरेंगे। रोडीज़ के इतिहास में पहली बार OG गैंग लीडर्स वर्सेज़ New Gang Leaders का यह अनोखा मुकाबला देखने को मिलेगा।

नए कॉन्सेप्ट का किया गया खुलासा

Roadies New Concept
Roadies New Concept (Source: Google)

एक्सपीरिएंस, प्लानिंग, एम्बीशन और अलग-अलग पर्सनेलिटीज़ के इस जबरदस्त मेल के साथ अगली जनरेशन के रोडीज़ की तलाश और भी रोमांचक होने वाली है। इस बार अलाएंस, दुश्मनी, प्लानिंग और बदलते पावर गेम के साथ मुकाबला पहले से कहीं ज्यादा बड़ा, मुश्किल और अनएक्सपेक्टेड होने वाला है। एक्साइटमेंट से भरे माहौल में रन्नविजय सिंघा, निखिल चिनापा, नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला, अभिषेक मल्हान, बानी जे और बेसर अली दिल्ली मीडिया के सामने एक साथ आए और शो के नए कॉन्सेप्ट का खुलासा किया। इस बड़े ऐलान के बाद मीडिया के बीच भी खासा एक्साइटमेंट देखने को मिला।

इस पूरे मुकाबले के अंदर बस एक ही सवाल है, फिनिश लाइन तक पहुंचने के लिए किसमें है सबसे मुश्किल चैलेंजेस को पार करने का दम? आप इस शो को टीवी पर MTV India चैनल और OTT पर JioHotstar प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे।

Read More: Bigg Boss 20 Home Tour: ‘Duality’ थीम पर बेस्ड होगा नया घर, जानें इस बार घर में क्या होगा खास?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।