Seher Hone Ko Hai 22 July 2026 Spoiler Alert: “कंधे पर उठाकर ले जाऊंगा” माहिद ने सहर को दी खुली चेतावनी, क्या खत्म हो जाएगी मुफ़्ती साहेब की इज़्ज़त?

Summary :

टीवी सीरियल 'सहेर होने को है' के नए प्रोमो में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। माहिद और सहर के बीच दूरियां और कड़वाहट साफ नजर आ रही है। सहर का कहना है कि वह अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ चुकी है और माहिद से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती, वहीं माहिद किसी भी कीमत पर सहर से बात करने पर अड़ा हुआ है। उसने सहर को धमकाते हुए साफ कह दिया है कि अगर उसने बात नहीं मानी, तो वह उसे कंधे पर उठाकर ले जाएगा।

टीवी सीरियल ‘सहेर होने को है’ (Seher Hone Ko Hai) में इन दिनों ज़बरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। अगर आप भी इस शो के फैन हैं, तो आने वाले एपिसोड में आपकी धड़कनें बढ़ने वाली हैं, शो के नए प्रोमो में माहिद और सहर के बीच ज़बरदस्त बहस देखने को मिल रही है।

जहाँ एक तरफ सहर ने माहिद से दूरी बना ली है और साफ़ कह दिया है कि वह अपनी ज़िंदगी में बहुत आगे निकल चुकी है, वहीं दूसरी तरफ माहिद भी कम ज़िद्दी नहीं है। वह किसी भी कीमत पर सहेर से बात करना चाहता है- चाहे इसके लिए उसे कोई भी हद पार क्यों न करनी पड़े, चलिए जानते हैं आज के एपिसोड में क्या-क्या नया देखने को मिलने वाला है

सहर की साफ़ ना, बोलीं– “अपनी ज़िंदगी में बहुत आगे बढ़ चुकी हूँ”

Seher Hone Ko Hai 22 July 2026 Spoiler Alert
Seher Hone Ko Hai 22 July 2026 Spoiler Alert ( Source: Social Media) 

नए एपिसोड की शुरुआत में ही दोनों के बीच ज़बरदस्त बहस देखने को मिलती है। सहर साफ़-साफ़ शब्दों में माहिर को बता देती है कि अब उनके बीच कुछ नहीं बचा है। जब अमाल को बाहर भेजने की बात आती है, तो अमाल वहीं रुकी रहती है। सहर माहिद से कहती है, “आपको क्या लगता है, अमाल चली जाएगी तो हम आपसे बात कर लेंगे? हम अपनी ज़िंदगी में बहुत आगे बढ़ चुके हैं… इतना आगे कि आपकी बातों से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। आप घर जाकर आराम कर सकते हैं।” सहर की यह बेरुखी माहिद का दिल तोड़ने के साथ-साथ उसे और गुस्सा दिला देती है।

माहिद की ज़िद और धमकी- “बात किए बिना नहीं जाऊँगा, चाहे कंधे पर उठाना पड़े”

Seher Hone Ko Hai New Promo
Seher Hone Ko Hai New Promo ( Source: Social Media) 

सहर के इस रूखे जवाब के बाद भी माहिद हार मानने को तैयार नहीं है। वह अड़ जाता है कि बिना बात किए तो वह यहाँ से हिलने भी नहीं वाला। गुस्से में माहिद सहर से कहता है कि अगर सीधे-सादे बात नहीं सुनी, तो वह उसे होटल के बाहर कंधे पर उठाकर ले जाएगा और ऐसी जगह ले जाएगा जहाँ सिर्फ़ और सिर्फ़ उसकी बात सुननी पड़ेगी। माहिद के इस तेवर से सहर भी हैरान रह जाती है।

शहर में उड़ेगी धज्जियां या सुलझेगा रिश्ता?

Seher Hone Ko Hai Serial Twist
Seher Hone Ko Hai Serial Twist ( Source: Social Media) 

माहिद की इस बचकानी धमकी पर सहर उसे याद दिलाती है कि समाज में उसकी क्या इज़्ज़त और रुतबा है। सहर कहती है, “आप मुफ़्ती साहेब हैं… अगर इस तरह कंधे पर उठाकर घूमोगे, तो कल पूरे शहर में आपकी इज्ज़त का जूस निकल जाएगा (जुलूस निकल जाएगा)।” इस पर माहिद दर्द भरे अंदाज़ में जवाब देता है कि “मुफ़्ती की कुर्सी पर बैठकर इज़्ज़त की तो पहले ही मिट्टी मिल चुकी है।” अब देखना यह होगा कि क्या माहिद सच में कोई बड़ा कदम उठाएगा या दोनों के बीच की कड़वाहट और गहरा जाएगी?

Read More: KSBKBT 2 22 July 2026 Spoiler Alert: Mihir का बड़ा राज छुपाने के लिए Karan-Gautam आए..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।