सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में इन दिनों एक के बाद एक ऐसे मोड़ आ रहे हैं, जिन्हें देखकर दर्शक अपनी सीटों से चिपक गए हैं। शांतिनिकेतन में जहां एक तरफ शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ अपनों के बीच की कड़वाहट और छुपाए जा रहे राज पूरे परिवार को हिलाकर रख रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस बार के एपिसोड में ऐसा क्या खास हुआ, जिसने फैंस के दिल की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
मंडप की जगह बनी जंग का मैदान, करण ने दी घर छोड़ने की धमकी

शांतिनिकेतन में शादी की तैयारियां शुरू होते ही करण और गौतम एक बार फिर आमने-सामने आ गए। पंडित जी ने पंडित जी ने जैसे ही मंडप करण वाली जगह पर बनाने को कहा, करण ने तुरंत मना कर दिया। दामिनी ने साफ बोल दिया कि बाहर शादी का इंतज़ाम करना काफी खर्चीला होगा, इसलिए मंडप यहीं बनेगा।
इसी बात पर दोनों भाइयों के बीच बहस बढ़ गई और जमकर झगड़ा होने लगा। जब तुलसी से यह ड्रामा नहीं देखा गया, तो उसने शांत रहने के लिए कानों में हेडफोन लगा लिए। लेकिन मामला तब और बिगड़ गया जब तुलसी ने साफ शब्दों में कह दिया कि यह उसका घर है और फैसला भी वही करेगी। अगर करण को ऐतराज है, तो वह घर छोड़कर जा सकता है। तुलसी की यह बात सुनकर करण गुस्से में लाल हो गया और उसने तुरंत घर छोड़ने का ऐलान कर दिया।
नंदिनी ने बात संभाली और साहिल की हुई सरप्राइज एंट्री

करण को घर छोड़कर जाते देख नंदिनी ने उसे रोकने की कोशिश की। उसने करण को समझाया कि बच्चों का बिजनेस और नौकरी सब इसी घर से जुड़ा है। अगर वे आज गुस्से में आकर शांतिनिकेतन छोड़ देंगे, तो वर्षों में बनाया सब कुछ पल भर में खत्म हो जाएगा। नंदिनी ने करण को समझाया कि कहीं यह उसे भड़काने की गौतम की चाल तो नहीं? नंदिनी की समझदारी काम कर गई और करण रुकने के लिए राजी हो गया।
इसी गहमागहमी के बीच साहिल की घर वापसी होती है। साहिल तुलसी और गायत्री देवी के पैर छूकर आशीर्वाद लेता है। घर के अंदर के बदले माहौल और हटाई गई बंटवारे की रेखा को देखकर साहिल हैरान रह जाता है। साहिल सबके सबके सामने ऐलान करता है कि अब वह शांतिनिकेतन में ही हमेशा के लिए बसने वाला है, जिससे घर का माहौल थोड़ा इमोशनल हो जाता है।
मिहिर का वो सच, जिसे छुपाने के लिए दुश्मन भाई बन गए दोस्त

तुलसी का दिमाग तब ठनका जब घर में शादी के जश्न के बीच मिहिर का कहीं जिक्र तक नहीं था। तुलसी ने गायत्री देवी और शोभा से सीधे सवाल पूछा कि मिहिर के आने की बात उससे क्यों छुपाई जा रही है? तुलसी का शक गहरा होने लगा और उसे लगा कि परिवार उससे कोई बहुत बड़ा राज छुपा रहा है।
तुलसी का यह शक बिल्कुल सही था, दरअसल, मिहिर को लेकर एक बहुत बड़ा राज है, जिसे तुलसी से दूर रखना बेहद जरूरी है। इस सच को छुपाने के लिए करण और गौतम ने अपनी सारी कड़वाहट किनारे रख दी और आपस में हाथ मिला लिया। दोनों ने तय किया कि चाहे कुछ भी हो जाए, तुलसी को मिहिर का सच पता नहीं चलना चाहिए, वरना वह अंदर से टूट जाएगी। लेकिन दूसरी तरफ, करण का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने फैसला सुना दिया कि उसका परिवार इस शादी में शामिल नहीं होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि तुलसी इस राज से पर्दा कैसे उठाती है।
Read More: Vasudha 22 July 2026 Spoiler Alert: “मेरे मरने के बाद…” Santosh की आखिरी शर्त सुन कांपी..


Download Android App
Download iOS App




