Vasudha 22 July 2026 Spoiler Alert: “मेरे मरने के बाद…” Santosh की आखिरी शर्त सुन कांपी Chandrika, मंदिर में खुद को दी दर्दनाक सजा

Summary :

टीवी सीरियल 'वसुधा' के आने वाले एपिसोड में बड़ा इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा। संतोष (दादी) अपनी सर्जरी के लिए एक शर्त रखती हैं कि चंद्रिका पहले वसुधा को चौहान परिवार की बहू के रूप में स्वीकार करे और पूरे रीति-रिवाज से उसका गृह प्रवेश कराए। लेकिन चंद्रिका साफ इनकार कर देती है और कहती है कि वह जीते जी वसुधा को बहू नहीं मानेगी। दूसरी ओर, दादी भगवान से प्रार्थना करने मंदिर पहुंचती हैं, जहां चंद्रिका ग्लानि में खुद को चाबुक से मारने लगती है। उसे रोकने के लिए वसुधा दौड़ पड़ती है। अब देखना होगा कि क्या दादी की शर्त पूरी होगी और क्या वसुधा चंद्रिका को इस दर्द से बचा पाएगी।

टीवी सीरियल ‘वसुधा’ के आने वाले एपिसोड में एक के बाद एक कई इमोशनल और चौंकाने वाले मोड़ आने वाले हैं। घर में उषा का सच सामने आने के बाद जैसे ही सब कुछ शांत होता दिख रहा था, तभी संतोष ने एक ऐसी मांग रख दी है जिसने चंद्रिका के पैरों तले जमीन खिसका दी है।

संतोष की आखिरी शर्त: वसुधा को बहू मानो, तभी कराऊंगी ऑपरेशन

Vasudha 22 July 2026 Spoiler Alert
Vasudha 22 July 2026 Spoiler Alert ( Source: Social Media)

कहानी की शुरुआत में दादी चंद्रिका को अकेले में अपने कमरे में बुलाती हैं। संतोष की तबीयत खराब है और उन्हें सर्जरी की जरूरत है। लेकिन संतोष अपनी जिद पर अड़ जाती हैं और चंद्रिका के सामने अपनी आखिरी शर्त रखती हैं। संतोष साफ कहती हैं कि अगर चंद्रिका चाहती है कि वे अपना इलाज और ऑपरेशन करवाएं, तो उसे वसुधा को चौहान परिवार की घर की बहू के रूप में एक्सेप्ट करना होगा। दादी मांग करती हैं कि वसुधा का पूरे रीति-रिवाज के साथ गृह प्रवेश कराया जाए, तभी वे अस्पताल जाने को तैयार होंगी। दादी की यह बात सुनकर चंद्रिका हैरान रह जाती है।

“जीते जी बहू नहीं मानूंगी” – चंद्रिका का चट्टान जैसा फैसला

Vasudha Written Update Today
Vasudha Written Update Today ( Source: Social Media)

दादी की जिद एक तरफ और चंद्रिका की अपनी कसमें दूसरी तरफ। जब वसुधा पूरे सम्मान के साथ चंद्रिका (मां सा) के लिए नाश्ता लेकर आती है, तो चंद्रिका का गुस्सा फूट पड़ता है। चंद्रिका वसुधा को डांटते हुए कहती है कि उसे ‘मां सा‘ कहने का हक किसने दिया। चंद्रिका साफ़ शब्दों में वसुधा को चेतावनी देती है कि वह जीते जी उसे कभी अपने घर की बहू एक्सेप्ट नहीं करेगी। चंद्रिका का ये सख्त रवैया देखकर दादी का दिल टूट जाता है।

“भगवान… अब तू ही कोई राह दिखा!” – मंदिर में दादी की आखिरी पुकार

Vasudha Serial Upcoming Twist
Vasudha Serial Upcoming Twist ( Source: Social Media)

दादी को लगता है कि चंद्रिका अब उनकी बात नहीं मानेगी। ऐसे में, वह हार मानकर भगवान के सामने अपनी आखिरी भगवान से प्रार्थना करने मंदिर पहुँचती हैं। अपनी पोती के हक के लिए दादी का दिल रो रहा है। मंदिर में भक्तों को आत्म-दंड देते देख चंद्रिका ग्लानि से भर जाती है और खुद को चाबुक से मारना शुरू कर देती है। जब वसुधा चंद्रिका को खुद को दर्द पहुंचाते देखती है, तो वह चीखती हुई उसे रोकने के लिए दौड़ती है। क्या वसुधा चंद्रिका को इस दर्द से बचा पाएगी? और क्या दादी अपनी जान की परवाह किए बिना अपनी आखिरी इच्छा पूरी करवा पाएंगी?

Read More: Vasudha 21 July 2026 Spoiler Alert : लाइव टीवी पर Vasudha ने बिछाया ऐसा जाल, कैमरे के..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।