The Paradise US Advance Booking: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के ‘नेचुरल स्टार’ नानी इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द पैराडाइज’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही इस फिल्म ने कमाई के मामले में एक बड़ा धमाका कर दिया है। अमेरिका में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जहाँ दर्शकों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
अमेरिका में फिल्म का दबदबा

123तेलुगु की रिपोर्ट के अनुसार, ‘द पैराडाइज’ ने अमेरिका में एडवांस बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही घंटों के भीतर 1 लाख डॉलर ($100K) से अधिक का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यह नॉर्थ अमेरिका में किसी भी तेलुगु फिल्म के प्रीमियर के लिए सबसे तेजी से एडवांस बुकिंग हासिल करने वाली फिल्म बन गई है।
स्टार कास्ट और टीम

ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दसरा’ के बाद निर्देशक श्रीकांत ओडेला और नानी की यह दूसरी बड़ी फिल्म है। फिल्म में नानी के साथ कायडू लोहार, मोहन बाबू, राघव जुयाल, सोनाली कुलकर्णी, बाबू मोहन और संपूर्णेश बाबू मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जबकि इसका निर्माण एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले किया गया है।
8 भाषाओं में होगी रिलीज

पहले यह फिल्म 21 अगस्त को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब यह 24 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। खास बात यह है कि इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, अंग्रेजी, स्पेनिश और बंगाली सहित कुल 8 भाषाओं में वर्ल्डवाइड पैन-वर्ल्ड स्तर पर पेश किया जाएगा।
इससे पहले नानी 2025 में आई सुपरहिट एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘हिट: द थर्ड केस’ में एक पुलिस अधिकारी के रोल में दिखे थे, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।


Download Android App
Download iOS App




