Hunkkaar OTT Release: सैयारा फेम Aneet Padda की Web Series ‘Hunkkaar’ का Teaser Out, जानिए कब और किस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

Summary :

अनीत पड्डा की अपकमिंग वेब सीरीज 'हुंकार' (Hunkkaar) का धमाकेदार टीजर आउट हो चुका है। 'सैयारा' की बड़ी सफलता के बाद फैंस अनीत को फिर से पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस क्राइम थ्रिलर सीरीज में अनीत पड्डा के साथ फातिमा सना शेख, मोहम्मद जीशान अय्यूब और राम कपूर मेन रोल्स में नजर आने वाले हैं। यह सीरीज 25 सितंबर 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर स्ट्रीम की जाएगी।

‘सैयारा’ की बड़ी हिट के बाद अनीत पड्डा एक बार फिर अपनी एक्टिंग से दिल जीतने आ रही हैं। मेकर्स ने उनकी मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘हुंकार’ (Hunkkaar) का ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है। टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और फैंस के बीच सीरीज को लेकर एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। अगर आप भी सैयारा के बाद अनीत के नए प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए अच्छी खबर है।

‘सैयारा’ की सफलता के बाद ओटीटी पर अनीत पड्डा का नया अवतार

Hunkkaar OTT Release
Hunkkaar OTT Release ( Source: Social Media)

फिल्म ‘सैयारा’ से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा अब एक नए और सीरियस रोल में नजर आने वाली हैं। मेकर्स ने सीरीज के फर्स्ट लुक पोस्टर के बाद अब इसका धमाकेदार टीज़र रिलीज कर दिया है। इस सीरीज को अनीत ने ‘सैयारा‘ की रिलीज से पहले ही साइन कर लिया था। टीज़र में अनीत पड्डा एक दम अलग और मजबूत अवतार में दिख रही हैं, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह सीरीज सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर होने वाली है।

क्या एक आम लड़की हरा पाएगी इलाके के सबसे बड़े बाहुबली को?

सीरीज की कहानी काफी दिलचस्प और गंभीर मुद्दे पर बेस्ड लग रही है। टीजर के मुताबिक, अनीत पड्डा इसमें ‘मीनू रावत‘ नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं। मीनू अपने इलाके के एक बेहद ताकतवर, बाहुबली और धार्मिक छवि वाले व्यक्ति ‘बाप जी‘ पर अपने साथ हुई जबरदस्ती का आरोप लगाती है। यह शख्स इतना रसूखदार है कि उसके खौफ से खाकी वर्दी यानी पुलिस भी कांपती है। ऐसे में मीनू का यह कदम एक बड़ी जंग की शुरुआत करता है। अब सवाल यह उठता है कि क्या मीनू इस बाहुबली के खिलाफ न्याय की लड़ाई जीत पाएगी? यही जानने के लिए दर्शकों को यह सीरीज देखनी होगी।

राम कपूर, फातिमा और जीशान का दम, जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम

Aneet Padda New Web Series
Aneet Padda New Web Series ( Source: Social Media)

‘हुंकार‘ केवल अनीत पड्डा के लिए ही खास नहीं है, बल्कि इसमें बॉलीवुड और ओटीटी के कई बड़े चेहरे एक साथ नजर आने वाले हैं। अनीत के अलावा सीरीज में फातिमा सना शेख, मोहम्मद जीशान अय्यूब और राम कपूर मेन रोल्स में नजर आएंगे। स्टार कास्ट की यह टोली सीरीज को और भी दमदार बनाती है। अगर बात करें इसकी रिलीज डेट की, तो यह वेब सीरीज 25 सितंबर 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी।

Read More: Aashram 4: ये ‘Toxic’ स्टार बाबा निराला के आश्रम में मचाएगा धमाल, जानें क्या होगा इसका रोल…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।