Buddha Purnima 2026 Par Kya Kharide: बुद्ध पूर्णिमा पर घर लाएं ये 5 वस्तुएं

1. महात्मा बुद्ध की मूर्ति
भगवान बुद्ध की प्रतिमा शांति, धैर्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। मान्यता है कि इसे घर में रखने से मानसिक तनाव कम होता है और घर के सदस्यों का मन शांत रहता है। फेंगशुई के अनुसार, लाफिंग बुद्धा खुशहाली लाते हैं, जबकि ध्यान मुद्रा में बैठे बुद्ध एकाग्रता बढ़ाते हैं। मूर्ति को हमेशा किसी साफ और ऊंचे स्थान पर रखें। इसे जमीन पर या गंदगी वाली जगह पर रखना वर्जित है।
2. पीतल का हाथी
घर में पीतल का हाथी रखना मजबूती और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र और फेंगशुई दोनों के अनुसार, इसे घर में रखना बहुत भाग्यशाली माना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा के खास दिन इसे घर लाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और परिवार में शांति बनी रहती है। इसे अपने घर के लिविंग रूम में या मुख्य दरवाजे के पास रखना सबसे अच्छा होता है। यह घर की सुरक्षा और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है।
3. कौड़ी
कौड़ियों को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, प्राचीन काल से ही का उपयोग धन के रूप में किया जाता रहा है। धार्मिक कथाओं के अनुसार, कौड़ी माता लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। बुद्ध पूर्णिमा पर घर में कौड़ियां लाने से कभी भी पैसों की कमी नहीं होती और घर में बरकत बनी रहती है। इन्हें लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखें। यह धन को अपनी ओर आकर्षित करने और उसे सुरक्षित रखने में मदद करती है।
4. श्री यंत्र
श्री यंत्र को ब्रह्मांड की शक्ति और धन का सबसे शक्तिशाली प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्री यंत्र में साक्षात देवी लक्ष्मी का वास होता है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन घर के मंदिर में इसकी स्थापना करने से व्यापार में तरक्की और करियर में सफलता मिलती है। इसे अपने मंदिर में स्थापित करें और प्रतिदिन इसकी पूजा करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और दरिद्रता दूर होती है।
5. चांदी का सिक्का
ज्योतिष शास्त्र में चांदी का संबंध चंद्रमा से है, जो शीतलता और पवित्रता का प्रतीक है। बुद्ध पूर्णिमा पर चांदी का सिक्का खरीदना बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि इससे घर में धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है। इसे अपनी तिजोरी या पूजा घर में रखें। माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और आमदनी के नए स्रोत बनते हैं। यह किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए बहुत ही शुभ संकेत है।
यह भी पढ़ें-2 मई से शुरू होगा ज्येष्ठ का महीना, भूलकर भी न करें ये 5 काम, स्वास्थ्य और धन की हो सकती है हानि
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App




