Chaiti Chhath 2026 Wishes in Hindi: ‘जय छठी मैया’ अपनों को भेजने के लिए 20+ कोट्स, शायरी और स्टेटस

Summary :

Chaiti Chhath 2026 Wishes in Hindi: छठ का त्योहार साल में दो बार मनाया जाता है- एक बार कार्तिक महीने में और दूसरी बार चैत्र महीने में। चैत्र में मनाए जाने वाले छठ को ‘चैती छठ’ कहते हैं। यह पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है। यह चार दिनों का कठिन निर्जला व्रत होता है जिसमें लोग पानी भी नहीं पीते। इसमें सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है और व्रत रखने वाले लोग 36 घंटे तक बिना पानी पिए (निर्जला) व्रत रखते हैं। यह पर्व ‘नहाय-खाय’ से…

Chaiti Chhath 2026 Wishes in Hindi: छठ का त्योहार साल में दो बार मनाया जाता है- एक बार कार्तिक महीने में और दूसरी बार चैत्र महीने में। चैत्र में मनाए जाने वाले छठ को ‘चैती छठ’ कहते हैं। यह पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है।

यह चार दिनों का कठिन निर्जला व्रत होता है जिसमें लोग पानी भी नहीं पीते। इसमें सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है और व्रत रखने वाले लोग 36 घंटे तक बिना पानी पिए (निर्जला) व्रत रखते हैं। यह पर्व ‘नहाय-खाय’ से शुरू होता है और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समाप्त होता है। साल 2026 में चैती छठ 22 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक चलेगा।

लोकआस्था के इस खास मौके पर अपनों को शुभकामना संदेश भेजना रिश्तों में मिठास भर देता है। अपने दोस्तों और करीबियों के साथ शेयर करने के लिए हमने यहां पर 20+ पर चुनिंदा विशेज, कोट्स और स्टेटस दिए गए हैं।

छठ मैया के भक्ति संदेश

  • महापर्व चैती छठ की आपको और आपके पूरे परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं। छठी मैया आपकी हर मनोकामना पूरी करें।
  • उगते हुए सूर्य और छठी मैया का आशीर्वाद आपके जीवन में नई रोशनी और खुशहाली लाए। हैप्पी चैती छठ!
  • जय हो छठी मैया की! आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। चैती छठ की मंगलकामनाएं।
  • सूर्य देव की कृपा और छठी मैया का प्यार सदा आप पर बना रहे। चैती छठ पूजा की बहुत-बहुत बधाई!
  • आस्था और विश्वास का यह संगम आपके जीवन को नई ऊर्जा से भर दे। शुभ चैती छठ पूजा 2026!
  • प्रकृति की पूजा और आस्था के इस महापर्व पर आपको और आपके परिवार को कोटि-कोटि बधाई।

यह भी पढ़ें – Chaiti Chhath 2026 Dates: आज से शुरू हो रहा है चैती छठ, यहां देखें चार दिनों का पूरा शेड्यूल

Chaiti Chhath 2026 Wishes in Hindi: व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम स्टेटस

Chaiti Chhath 2026 Wishes in Hindi
Chaiti Chhath 2026 Wishes in Hindi
  • छठ पूजा आए बनकर उजाला, खुल जाए आपकी किस्मत का ताला। Happy Chaiti Chhath!
  • कांच ही बांस के बहंगिया, लचकति जाए… छठ मैया की कृपा आप पर बनी रहे।
  • आस्था का महापर्व, सूर्य उपासना का उत्सव। आप सभी को चैती छठ की हार्दिक बधाई।
  • छठी मैया का प्रसाद और सूर्य देव का आशीर्वाद, मुबारक हो आपको छठ का त्यौहार।
  • मन में श्रद्धा, तन में शक्ति, यही है चैती छठ की सच्ची भक्ति। शुभ छठ पूजा!

सुख-समृद्धि के लिए शुभकामना संदेश

  • चैती छठ का यह पर्व आपके जीवन के सभी दुखों को हर ले और खुशियों की बौछार करे। बहुत-बहुत बधाई!
  • जिस तरह सूर्य देव अंधकार को मिटाते हैं, वैसे ही छठी मैया आपके जीवन से बाधाएं दूर करें।
  • धन, धान्य और यश की प्राप्ति हो, चैती छठ पर यही हमारी मनोकामना है। हैप्पी छठ पूजा!
  • इस छठ पर आपकी हर अधूरी मुराद पूरी हो और आप सफलता के शिखर पर पहुंचें। जय छठी मैया!
  • पवित्रता और सादगी के इस पर्व पर आपको अपार सफलता मिले। चैती छठ की शुभकामनाएं!

Chaiti Chhath 2026 Quotes & Shayari: छठ पूजा कोट्स और शायरी

  • मंदिर की घंटी, आरती की थाली, नदी के किनारे सूरज की लाली, ज़िंदगी में आए खुशियों की बहार, मुबारक हो आपको छठ का त्यौहार।
  • जो है जगत का पालनहार, सूर्य देव की जय-जयकार, छठी मैया दें आशीर्वाद, मुबारक हो आपको छठ का ये प्यार।
  • कुमकुम भरे कदमों से आए छठी मैया आपके द्वार, सुख-संपत्ति मिले आपको अपार। शुभ चैती छठ!
  • घाट किनारे भक्तों की टोली, छठ मैया की मीठी बोली, गूंज रहे हैं गीत सुहाने, आए हैं मैया को मनाने।
  • सूर्य देव को अर्घ्य देकर मांगते हैं हम वरदान, आप पर बनी रहे खुशियों की मुस्कान।
  • सदा खुश रहें आप और आपका परिवार, मनाएं उमंग के साथ चैती छठ का त्यौहार!

यह भी पढ़ें- आज चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन! यहां देखें मां कूष्मांडा की आरती, पूजा विधि और पूर्ण फल पाने के नियम

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।