चैत्र अमावस्या पर भगवान विष्णु के इन 4 शक्तिशाली मंत्रों से दूर होंगे संकट, मिलेगी सुख-समृद्धि

Summary :

Chaitra Amavasya 2026 Lord Vishnu Mantras: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष के आखिरी दिन को चैत्र अमावस्या कहते हैं। इस दिन को आत्मा की शुद्धि, पूर्वजों की शांति के लिए दान और पूजा-पाठ के लिए बहुत खास माना जाता है। चैत्र अमावस्या पर पवित्र नदी में स्नान करने, दान करने और अपने पूर्वजों की पूजा करने का बहुत महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। माना जाता है कि उनके मंत्रों का जाप करने से जीवन की परेशानियां खत्म होती हैं और भगवान का आशीर्वाद मिलता है। Chaitra Amavasya 2026 Lord Vishnu…

Chaitra Amavasya 2026 Lord Vishnu Mantras: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष के आखिरी दिन को चैत्र अमावस्या कहते हैं। इस दिन को आत्मा की शुद्धि, पूर्वजों की शांति के लिए दान और पूजा-पाठ के लिए बहुत खास माना जाता है।

चैत्र अमावस्या पर पवित्र नदी में स्नान करने, दान करने और अपने पूर्वजों की पूजा करने का बहुत महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। माना जाता है कि उनके मंत्रों का जाप करने से जीवन की परेशानियां खत्म होती हैं और भगवान का आशीर्वाद मिलता है।

Chaitra Amavasya 2026 Lord Vishnu Mantras: भगवान विष्णु के खास मंत्र

Chaitra Amavasya 2026 Lord Vishnu Mantras
Chaitra Amavasya 2026 Lord Vishnu Mantras (Source: Social Media)

अमावस्या पर मन को शांत रखकर इन मंत्रों का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए-

1. विष्णु मूल मंत्र

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

2. विष्णु गायत्री मंत्र

ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥
Chaitra Amavasya 2026
Chaitra Amavasya 2026 (Source: Social Media)

3. विष्णु ध्यान मंत्र

शांताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं
विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्ण शुभाङ्गम्।
लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम्
वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्॥

4. मंगल मंत्र

।। मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः ।।
।। मङ्गलम् पुण्डरीकाक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः ।।

यह भी पढ़ें- भूतड़ी अमावस्या 2026: क्या सच में इस रात जागती हैं बुरी शक्तियां? जानें रहस्य

Disclaimer: यहां बताई गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।