Chaitra Purnima 2026 Daan: हिंदू धर्म में पूर्णिमा की तिथि बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। वैसे तो साल में 12 पूर्णिमा आती हैं, लेकिन चैत्र महीने की पूर्णिमा का खास महत्व है क्योंकि यह नए हिंदू साल की पहली पूर्णिमा होती है। मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन पर भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान जी का जन्म हुआ था।
हनुमान जयंती होने की वजह से यह दिन और भी खास हो जाता है। साल 2026 में चैत्र पूर्णिमा का पर्व गुरुवार, 2 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और दान-पुण्य करने की पुरानी परंपरा है। आइए जानें कि इस दिन किन वस्तुओं का दान शुभ माना जाता है।
Chaitra Purnima 2026 Daan: चैत्र पूर्णिमा पर इन वस्तुओं का करें दान

- अनाज (गेहूं, चावल): गरीबों को अनाज दान करने से घर में कभी खाने की कमी नहीं होती।
- कपड़े: जरूरतमंदों को साफ कपड़े देने से गरीबी दूर होती है और जीवन में खुशहाली आती है।
- फल और भोजन: किसी भूखे को खाना खिलाना सबसे बड़ा नेक काम है। इससे भगवान खुश होते हैं।
- गुड़ और शक्कर: मीठी चीजों का दान करने से परिवार में प्यार बढ़ता है और रिश्तों में मिठास आती है।
- दीपक और घी: मंदिर में घी का दान या दीपक जलाने से जीवन का अंधेरा दूर होता है और रोशनी आती है।
- पानी और मटका: गर्मी शुरू होने के समय पानी से भरा घड़ा दान करना बहुत शुभ होता है। इससे प्यासे की मदद होती है और आपको पुण्य मिलता है।
Chaitra Purnima 2026 Upay: खास उपाय
- भगवान विष्णु और हनुमान जी की भक्ति करें।
- सत्यनारायण भगवान की कथा सुनें या पढ़ें।
- शाम के समय दीपक जरूर जलाएं।
Chaitra Purnima 2026 Mahatav: धार्मिक महत्व
चैत्र पूर्णिमा भगवान विष्णु, चंद्रमा और हनुमान जी की पूजा का दिन है। इस दिन पवित्र नदी में नहाने, व्रत रखने और दान करने से पुराने पाप मिट जाते हैं और मन में अच्छे विचार आते हैं। माना जाता है कि इस दिन किए गए अच्छे कामों का फल कई गुना बढ़कर मिलता है।























