चैत्र पूर्णिमा की शाम कर लें ये 5 आसान काम! दूर होगी सारी कंगाली, पैसों की होगी बरसात

Chaitra Purnima 2026 Upay
Chaitra Purnima 2026 Upay: कल यानी गुरुवार, 2 अप्रैल को चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि है, जिसे चैत्र पूर्णिमा भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में इस दिन को बहुत ही खास और पवित्र माना जाता है। इस दिन व्रत रखने और पवित्र नदियों में स्नान करने की पुरानी परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि अगर आप पूर्णिमा के दिन गंगा जैसी पवित्र नदी में डुबकी लगाते हैं, तो आपके पुराने पाप धुल जाते हैं और मन शांत होता है।
साथ ही, इस दिन अपनी शक्ति के अनुसार गरीबों को खाना खिलाना, पैसे देना या कपड़ों और तिल का दान करना बहुत शुभ होता है, इससे घर में कभी सुख-सुविधाओं की कमी नहीं होती। चैत्र पूर्णिमा का यह दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। आइए जानते हैं कि इस दिन शाम को कौन से आसान उपाय करने से आपके घर में बरकत आती है।

Chaitra Purnima 2026 Upay: मां लक्ष्मी की कृपा के लिए 4 विषेश उपाय

Chaitra Purnima 2026 Upay
Chaitra Purnima 2026 Upay (Source:Social Media)

1. मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं

घर का मुख्य दरवाजा वह जगह है जहां से खुशियां और लक्ष्मी जी घर के अंदर आती हैं। चैत्र पूर्णिमा की रात को अपने घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ या कम से कम एक दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर की नकारात्मकता बाहर निकल जाती है और आर्थिक परेशानियां खत्म होने लगती हैं। इस उपाय को करने से घर में सौभाग्य आता है।

2. श्रीसूक्त का पाठ करें

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में मां लक्ष्मी का वास हो, तो चैत्र पूर्णिमा की शाम को अपने घर के मंदिर में मां लक्ष्मी की प्रतिमा या फोटो के सामने घी का दीपक जलाएं। दीपक जलाने के बाद वहीं शांति से बैठ जाएं और श्रीसूक्त का पाठ पूरी श्रद्धापूर्ण पाठ करें। यह पाठ मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय है और इसे पढ़ने से घर की कंगाली दूर होती है और तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं।

3. रसोई घर में दीपक जलाएं

रसोई घर वह पवित्र स्थान है जहां पूरे परिवार के लिए भोजन बनता है, इसलिए इसे मां अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है। चैत्र पूर्णिमा की रात को सोने से पहले अपनी रसोई में एक छोटा सा दीपक जरूर जलाएं। इस उपाय को करने से रसोई में हमेशा बरकत बनी रहती है और घर में कभी भी अनाज या धन की कमी महसूस नहीं होती। यह मांअन्नपूर्णा के प्रति सम्मान दिखाने का एक सरल तरीका है।

4. दीपदान करें

चैत्र पूर्णिमा के दिन दीपदान करने का बहुत बड़ा महत्व है। अगर संभव हो तो किसी पवित्र नदी या तालाब के पास जाकर वहां जल में दीपक प्रवाहित करें। यदि नदी पास न हो, तो पास के किसी मंदिर में जाकर भी दीपदान किया जा सकता है। ऐसा करने से न केवल जीवन में सुख और समृद्धि आती है, बल्कि हमारे पूर्वजों की आत्मा को भी शांति मिलती है और हमें उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

5. तुलसी माता की पूजा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पूजनीय माना गया है। चैत्र पूर्णिमा के दिन सुबह के समय तुलसी में जल चढ़ाना चाहिए, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। फिर शाम के वक्त तुलसी के पास घी का एक दीपक जरूर जलाएं और उनकी आरती करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी बहुत खुश होती हैं और परिवार में सुख-शांति बढ़ती है। धार्मिक मान्यता है कि जिस घर में तुलसी की पूजा होती है, वहां कभी दरिद्रता नहीं आती।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।