हिंदू नववर्ष के पहले दिन कर लिए ये 7 काम, साल भर होगी धन की बरसात!

Summary :

Hindu Nav Varsh 2026 Upay: आज चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की पहली तारीख है, इसी के साथ हिंदू नववर्ष शुरू हो रहा है। पुरानी कथाओं के अनुसार, इसी दिन भगवान ब्रह्मा ने इस दुनिया को बनाया था। चूंकि, यह नया साल गुरुवार से शुरू हो रहा है, इसलिए इस साल के ‘राजा’ गुरु (बृहस्पति) और ‘मंत्री’ मंगल होंगे। यह विक्रम संवत 2083 है और इसे ‘रौद्र संवत्सर’ कहा जाएगा। माना जाता है कि साल के पहले दिन हम जैसा सोचते हैं या करते हैं, हमारा पूरा साल वैसा ही बीतता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख-शांति…

Hindu Nav Varsh 2026 Upay: आज चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की पहली तारीख है, इसी के साथ हिंदू नववर्ष शुरू हो रहा है। पुरानी कथाओं के अनुसार, इसी दिन भगवान ब्रह्मा ने इस दुनिया को बनाया था। चूंकि, यह नया साल गुरुवार से शुरू हो रहा है, इसलिए इस साल के ‘राजा’ गुरु (बृहस्पति) और ‘मंत्री’ मंगल होंगे।

यह विक्रम संवत 2083 है और इसे ‘रौद्र संवत्सर’ कहा जाएगा। माना जाता है कि साल के पहले दिन हम जैसा सोचते हैं या करते हैं, हमारा पूरा साल वैसा ही बीतता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख-शांति और पैसा बना रहे, तो पहले दिन ये 7 काम जरूर करने चाहिए।

Hindu Nav Varsh 2026 Upay: नववर्ष पर करें ये 7 खास काम

Hindu Nav Varsh 2026 Upay
Hindu Nav Varsh 2026 Upay (Social Media)
  • साफ-सफाई का ध्यान रखें: सुबह जल्दी उठकर घर को साफ करें। मुख्य दरवाजे पर आम के पत्तों सजाएं।
  • पूजा-पाठ: घर का पूजाघर साफ करें और पूजा करें। परिवार के साथ मंदिर जाएं। अपना दिन सकारात्मक रखें।
  • रामायण पाठ और आरती: रामायण के ‘अरण्यकाण्ड’ का पाठ करें। सुबह-शाम पूरे परिवार के साथ मिलकर भगवान की आरती करें।
  • मंत्रों का जाप: मन की शांति के लिए गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
  • दान-पुण्य: इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को फल, कपड़े या खाना दान करना बहुत शुभ होता है।
  • नई शुरुआत: यह दिन नया काम शुरू करने के लिए बहुत अच्छा है। कोई अच्छा संकल्प लें और अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाएं।
  • नकारात्मकता दूर करें: कपूर, लौंग, इलायची, दालचीनी और पीली सरसों को जलाकर उसका धुआं पूरे घर में दिखाएं। इससे घर की नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है।
Disclaimer: यहां बताई गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।