महानवमी 2026: मां सिद्धिदात्री की दिव्य आरती के बिना अधूरी है नवमी की पूजा, यहां पढ़ें पूरी लिरिक्स

Maa Siddhidatri Ki Aarti Lyrics in Hindi
Maa Siddhidatri Ki Aarti Lyrics in Hindi: आज, 27 मार्च 2026 को चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन है। नवरात्रि का यह अंतिम दिन देवी दुर्गा के नौवें स्वरूप, मां सिद्धिदात्री को समर्पित है। भक्त मां सिद्धिदात्री की उपासना कर रहे हैं। मान्यता है कि भगवान शिव ने भी इन्हीं की तपस्या से अष्ट सिद्धियां प्राप्त की थीं। मां सिद्धिदात्री अपने भक्तों को ज्ञान, सफलता और मोक्ष प्रदान करती हैं। आध्यात्मिक उन्नति और सिद्धियों की अधिष्ठात्री देवी के रूप में पूजित मां सिद्धिदात्री का आशीर्वाद जीवन से अंधकार मिटाकर ज्ञान का प्रकाश भरता है। आज के दिन विधि-विधान से पूजन और व्रत का विधान है। कहा जाता है कि आज की मां सिद्धिदात्री की आरती जरूर पढ़नी चाहिए, तभी पूजा सफल होती है और घर में खुशहाली आती है।

Maa Siddhidatri Ki Aarti Lyrics in Hindi: मां सिद्धिदात्री की आरती

Maa Siddhidatri Ki Aarti Lyrics in Hindi
Maa Siddhidatri Ki Aarti Lyrics in Hindi (Source: Social Media)
जय सिद्धिदात्री मां, तू सिद्धि की दाता।
तू भक्तों की रक्षक, तू दासों की माता।तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि।
तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि।कठिन काम सिद्ध करती हो तुम।
जभी हाथ सेवक के सिर धरती हो तुम।

तेरी पूजा में तो ना कोई विधि है।
तू जगदम्बे दाती तू सर्व सिद्धि है।

रविवार को तेरा सुमिरन करे जो।
तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो।

तू सब काज उसके करती है पूरे।
कभी काम उसके रहे ना अधूरे।

तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया।
रखे जिसके सिर पर मैया अपनी छाया।

सर्व सिद्धि दाती वह है भाग्यशाली।
जो है तेरे दर का ही अम्बे सवाली।

हिमाचल है पर्वत जहां वास तेरा।
महा नंदा मंदिर में है वास तेरा।

मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता।
भक्ति है सवाली तू जिसकी दाता।

Maa Siddhidatri Mantra: मां सिद्धिदात्री के मंत्र

Maa Siddhidatri Mantra
Maa Siddhidatri Mantra (Source: Social Media)

सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि। सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥

बीज मंत्र

ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:।

स्तुति मंत्र

या देवी सर्वभू‍तेषु मां सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।

यह भी पढ़ें- मां सिद्धिदात्री की वो पावन कथा, जिससे महादेव को मिलीं अष्ट सिद्धियां, कहलाए “अर्धनारीश्वर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।