Papamochani Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का का खास महत्व होता है। साल में कुल 24 एकादशी आती हैं। चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को पापमोचनी एकादशी कहते हैं। माना जाता है कि जो लोग इस दिन सच्चे मन से व्रत और पूजा करते हैं, उनके सभी जाने-अनजाने में किए गए सभी पाप मिट जाते हैं। साथ ही, भगवान विष्णु की कृपा उन पर हमेशा बनी रहती है। आइए जानें कि इस बार पापमोचनी एकादशी कब है, साथ जानेंगे कैसे पूजन करने से विष्णु जी की कृपा प्राप्त होगी।
Papamochani Ekadashi 2026 Date: पापमोचनी एकादशी कब है?

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, एकादशी तिथि 14 मार्च की सुबह 8:10 बजे शुरू होगी और 15 मार्च की सुबह 9:16 बजे तक रहेगी। शास्त्रों के अनुसार, सूर्योदय के समय जो तिथि होती है, उसी को माना जाता है, इसलिए पापमोचनी एकादशी का व्रत 15 मार्च (रविवार) को रखना सबसे सही है।
Papamochani Ekadashi Shubh Muhurat: पूजन का शुभ समय

- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:55 से 5:43 तक
- अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:06 से 12:54 तक
- विजय मुहूर्त: दोपहर 2:30 से 3:18 तक
- गोधूलि मुहूर्त (शाम का समय): शाम 6:27 से 6:51 तक
Papamochani Ekadashi Puja Vidhi: ऐसे करें विष्णु पूजन

- पापमोचनी एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
- भगवान विष्णु का ध्यान करके व्रत रखने का संकल्प लें।
- पूजा में भगवान को धूप, दीपक, फूल और फल चढ़ाएं।
- मिठाई और तुलसी के पत्ते का भोग लगाएं।
- पूजा के समय विष्णु मंत्रों का जाप करना बहुत फलदायी होता है।
- पूरे दिन व्रत रखें और भगवान का स्मरण करें।
- शाम को आरती करें और अगले दिन द्वादशी तिथि को भगवान की पूजा करने के बाद ही अपना व्रत खोलें।
Disclaimer: यहां बताई गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें- Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव? जानें सही तिथि और पूजा विधि


Download Android App
Download iOS App




