जय श्री राम! मर्यादा पुरुषोत्तम के जन्मोत्सव पर गाएं यह पावन आरती, जीवन से दूर होंगे सारे कष्ट

Summary :

Shri Ram Aarti Lyrics in Hindi: हिंदू धर्म में राम नवमी का पर्व अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह दिन भगवान विष्णु के सातवें अवतार, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्म जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं, रामायण का पाठ करते हैं और मंदिरों में विशेष भजन-कीर्तन का आयोजन होता है। साल 2026 में राम नवमी आज यानी, 27 मार्च को मनाई जा रही है। ऐसी मान्यता है कि राम नवमी पर पूजा और व्रत करने से भगवान राम प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-शांति आती है। पूजन के…

Shri Ram Aarti Lyrics in Hindi: हिंदू धर्म में राम नवमी का पर्व अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह दिन भगवान विष्णु के सातवें अवतार, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्म जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं, रामायण का पाठ करते हैं और मंदिरों में विशेष भजन-कीर्तन का आयोजन होता है।
साल 2026 में राम नवमी आज यानी, 27 मार्च को मनाई जा रही है। ऐसी मान्यता है कि राम नवमी पर पूजा और व्रत करने से भगवान राम प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-शांति आती है। पूजन के समय श्री राम की आरती का पाठ करना अनिवार्य माना गया है, तभी पूजा संपन्न मानी जाती है।

Shri Ram Aarti Lyrics in Hindi: श्री राम आरती

Shri Ram Aarti Lyrics in Hindi
Shri Ram Aarti Lyrics in Hindi (Source: Social Media)
आरती कीजे श्रीरामलला की । पूण निपुण धनुवेद कला की ।।
धनुष वान कर सोहत नीके । शोभा कोटि मदन मद फीके ।।सुभग सिंहासन आप बिराजैं । वाम भाग वैदेही राजैं ।।
कर जोरे रिपुहन हनुमाना । भरत लखन सेवत बिधि नाना ।।शिव अज नारद गुन गन गावैं । निगम नेति कह पार न पावैं ।।
नाम प्रभाव सकल जग जानैं । शेष महेश गनेस बखानैं

भगत कामतरु पूरणकामा । दया क्षमा करुना गुन धामा ।।
सुग्रीवहुँ को कपिपति कीन्हा । राज विभीषन को प्रभु दीन्हा ।।

खेल खेल महु सिंधु बधाये । लोक सकल अनुपम यश छाये ।।
दुर्गम गढ़ लंका पति मारे । सुर नर मुनि सबके भय टारे ।।

देवन थापि सुजस विस्तारे । कोटिक दीन मलीन उधारे ।।
कपि केवट खग निसचर केरे । करि करुना दुःख दोष निवेरे ।।

देत सदा दासन्ह को माना । जगतपूज भे कपि हनुमाना ।।
आरत दीन सदा सत्कारे । तिहुपुर होत राम जयकारे ।।

कौसल्यादि सकल महतारी । दशरथ आदि भगत प्रभु झारी ।।
सुर नर मुनि प्रभु गुन गन गाई । आरति करत बहुत सुख पाई ।।

धूप दीप चन्दन नैवेदा । मन दृढ़ करि नहि कवनव भेदा ।।
राम लला की आरती गावै । राम कृपा अभिमत फल पावै ।।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।