Shukrawar Ke Upay in Hindi: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का दिन माना जाता है। हिंदू धर्म में इस दिन को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि ये दिन माता लक्ष्मी का दिन माना जाता है। हफ्ते का ये दिन शुक्र ग्रह से जुड़ा होता है। अगर इस दिन आप पूरे विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं, तो आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
वैसे तो लक्ष्मी माता की कृपा सभी पर हमेशा बनी रहती है, लेकिन कई बार कुछ ग्रहों के कारण उनकी कृपा हमें नहीं मिल पाती है। ऐसे में ज्योतिषशास्त्र में शुक्रवार के कुछ ऐसे उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें करके आप माता लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं और ये उपाय ग्रहों को शांत करने में भी मदद करते हैं।
Shukrawar Ke Upay in Hindi: शुक्रवार के दिन करें ये उपाय

1. अगर आप भी अपने बिजनेस में धन लाभ पाना चाहते हैं, तो अपने बिजनेस को बहुत आगे तक ले जानें के लिए शुक्रवार के दिन आपको स्नान के बाद साफ कपड़े पहनकर, आसन पर बैठकर मां लक्ष्मी माता के मंत्र का जाप करना चाहिए।
2. आज के दिन आपको इस मंत्र “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” का कम से कम 11 बार जाप करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने बिजनेस में आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा।
3. अगर आप भी ज्यादा बीमार रहते हैं, तो अपना स्वास्थ्य अच्छा बनाए रखने के लिए शुक्रवार के दिन आपको माता लक्ष्मी के मन्दिर में शंख चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही माता को घी और मखाने का भोग जरूर लगाना चाहिए। इसके बाद उनके आगे हाथ जोड़कर अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें। इस दिन ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
4. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को सफेद रंग और कमल का फूल चढ़ाना चाहिए। ऐसे में शुक्रवार को सुबह स्नान के बाद घर पर ही मां लक्ष्मी को मिश्री-माखन या खीर का भोग लगाएं। साथ ही उन्हें कमल का फूल अर्पित करें। इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है और जीवन में सुख-शांति होती है।
5. शुक्रवार की शाम को अपने घर के मुख्य द्वार पर गाय के घी का एक दीपक जलाएं। दीपक में थोड़ी सी केसर या एक इलायची डालें। इन उपायों को करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
6. शुक्रवार के दिन 7 या 11 छोटी कन्याओं को बुलाकर उन्हें सफेद रंग की मिठाई खिलाना चाहिए। कन्याओं को ‘साक्षात देवी लक्ष्मी’ का रूप माना जाता है। उनके आशीर्वाद से घर में धन की कमी नहीं होती है।
Shukrawar Mistakes: शुक्रवार के दिन न करें ये गलतियां

- इस बात का ध्यान रखें कि शुक्रवार के दिन किसी को भी पैसा उधार नहीं देना चाहिए, इससे आपके घर की लक्ष्मी दूर चली जाती है।
- इस दिन किसी महिला, कन्या या बुजुर्ग का अपमान करने से बचें।
- लक्ष्मी जी वहीं वास करती हैं, जहां सफाई होती है। शाम के समय घर में झाड़ू न लगाएं।
Also Read: क्यों बजरंगबली ने पूरे शरीर पर मल लिया था सिंदूर? जानें अटूट भक्ति की सबसे सुंदर कहानी!




















