Alia Bhatt Reaction On Ramayana: बॉलीवुड की फेमस सीक्वल फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी. रणवीर सिंह की ये फिल्म दर्शकों के शानदार रिएक्शन के चलते पहले वीकेंड में जबरदस्त कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी. इसी के साथ हर कोई इस फिल्म का तारीफ करता दिखाई दिया था, लेकिन रणवीर सिंह की खुद की ही वाइफ दीपिका पादुकोण ने इसपर कोई रिएक्शन नही दिया था और ना ही फिल्म को लेकर कोई रिव्यू देने की कोशिश की. लेकिन वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर उनकी वाइफ आलिया भट्ट का जबरदस्त रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दरअसल जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें आलिया भट्ट रामायण के टीजर को लेकर बात करती दिखाई दे रही हैं. वो इस वीडियो में उस टीजर की बात कर रही हैं, जो कि आज रिलीज हुआ है.
Alia Bhatt Reaction On Ramayana: आलिया ने फिल्म के टीजर पर क्या कहा?
Alia Bhatt is talking about Ramayana and Ranbir Kapoor as Rama. She also mentioned that she will post about #Ramayana from her social media. Deepika Padukone must learn from Alia how to be a supportive wife and support her husband.
RAMA GLIMPSE TOMORROW pic.twitter.com/BiamQTxCqE— r (@bekhayalime) April 1, 2026
वो कह रही है कि ‘रामायण की पूरी यूनिट बेहद ही बेमिसाल है, तो आप सब जाइए और उस यूनिट को सपोर्ट करिए. मुझे लग रहा है कि रणबीर कपूर ने इस फिल्म में बेहद ही बेहतरीन काम किया है और मैं इंतजार नहीं कर पा रही हूं आप सब लोगों को बड़े पर्दे पर देखने के लिए. ये एहसास इस दुनिया से परे है, तो हां मुझे लगता है कि मैने इसके बारे में अब सबकुछ बोल दिया है.’
ऐसे में आलिया के अपने हस्बैंड रणबीर कपूर के लिए इतना प्यार देखकर एक बात तो समझ में आ गई है कि वो अपने हस्बैंड का हर एक मोड़ पर हमेशा साथ देती हैं. लेकिन वहीं अगर दीपिका पादुकोण की बात करें तो उनको देखकर कभी भी ये नहीं लगता कि रणवीर सिंह का साथ देने में इंटरस्ट दिखाती हैं.
Alia Bhatt Reaction On Ramayana: रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर पर भी चुप थीं दीपिका

हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि रणवीर सिंह की वो फिल्म जो कि उनके करियर में अब तक की सबसे बड़की ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. उसपर अब तक दीपिका का कोई रिएक्शन नही आया है, बल्कि उन्होंने रणवीर को ऑफिशियली किसी प्लेटफॉर्म पर आकर बधाई भी नहीं दी है और वहीं दूसरी ओर आलिया भट्ट है, जो कि अपने हस्बैंड की फिल्म रिलीज होने से पहले ही उसको हर तरफ प्रोमोट करती दिखाई दे रही हैं.
हालांकि दीपिका का धुरंधर पर कुछ ना बोलना उनके लिए और भी कई बड़े सवाल खड़े करता है, क्योंकि दीपिका को अक्सर उन चीजों पर बोलते देखा गया है, जो कि लेफटिस्ट मेनटेलिटी को प्रोमोट करती हैं. लेकिन जैसे ही कोई ऐसी चीज सामने आती है जो कि देश से जुड़ी हो, तो वहां उनकी बोलती बंद हो जाती है. ऐसे में अगर आलिया को देखें तो वो दीपिका से काफी अलग एक पत्नी होने के सारे गुण दिखाती नजर आती हैं.
Alia Bhatt Reaction On Ramayana: रामायणम् और धुरंधर में क्या है खास?

अगर हम फिल्म ‘धुरंधर 2’ और ‘रामायण’ को लेकर बात करें तो ये दोनों ही फिल्में रिलीज से पहले काफी हाईप में रही हैं. हालांकि धुरंधर 2 की हाईप का फायदा तो सबके सामने दिख चुका है. लेकिन रामायण को भी उसे मिल रही हाईप जैसा फायदा मिल पाएगा या नहीं ये देखा बेहद ही दिलचस्प होगा.
वहीं दोनों फिल्मों की स्टोरी लाइन को लेकर बात करें तो धुरंधर 2 जहां एक स्पाई यूनिवर्स पर बेस्ड फिल्म है, तो रामायण लोगों की आस्था को दर्शाती है. लेकिन सवाल अभी भी वहीं है, कि क्या रणबीर कपूर की रामायण लोगों की आस्था पर खरा ऊतरेगी या इसका भी हाल प्रभास की फिल्म आदिपुरूष के जैसा होगा. अब इस सवाल का जवाब तो आने वाले समय में ही मिल पाएगा.
Read More: Ramayana फिल्म का टीजर हुआ आउट, क्या ‘आदिपुरूष’ की तरह ही ये फिल्म भी निकलेगी Disaster?


Download Android App
Download iOS App




