Vaishakh Amavasya 2026: पितृ दोष और आर्थिक तंगी से हैं परेशान? वैशाख अमावस्या पर आज करें ये 5 सरल ज्योतिषीय उपाय, जाग उठेगा सोया हुआ भाग्य

Summary :

Vaishakh Amavasya 2026 Upay: हिंदू धर्म में अमावस्या की तिथि को अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया है। साल में आने वाली सभी 12 अमावस्याओं का अपना अलग महत्व होता है। यह दिन हमारे पूर्वजों को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन पितरों के तर्पण और पिंडदान करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है और परिवार को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। पितृ कृपा से परिवार में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है। पितृ कर्म के अलावा, अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान करने, दान-पुण्य करने और भक्ति का भी विशेष विधान है। वैशाख के पावन महीने में…

Vaishakh Amavasya 2026 Upay: हिंदू धर्म में अमावस्या की तिथि को अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया है। साल में आने वाली सभी 12 अमावस्याओं का अपना अलग महत्व होता है। यह दिन हमारे पूर्वजों को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन पितरों के तर्पण और पिंडदान करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है और परिवार को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। पितृ कृपा से परिवार में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है।

पितृ कर्म के अलावा, अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान करने, दान-पुण्य करने और भक्ति का भी विशेष विधान है। वैशाख के पावन महीने में आने वाली अमावस्या को वैशाख अमावस्या कहा जाता है।

साल 2026 में वैशाख अमावस्या आज यानी, 17 अप्रैल को है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख अमावस्या के दिन कुछ खास उपाय करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं, पितृ दोष कम होता है और सुख-समृद्धि का वास होता है। आइए जानें आज के दिन कौन से उपाय करना विशेष फलदायी माना जाता है।

Vaishakh Amavasya 2026 Upay: वैशाख अमावस्या पर करें ये खास उपाय

स्नान और दान

सुबह जल्दी किसी पवित्र नदी में नहाएं। अगर यह संभव न हो, तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिला लें। इसके बाद गरीबों को खाना, कपड़े या पैसे दान करें। सुबह 4:25 से 5:09 तक स्नान और दान का शुभ मुहूर्त है, इस समय पर स्नान-दान करना बेहद फलदायक माना जाता है।

पितरों के लिए तर्पण

इस दिन अपने पूर्वजों की शांति के लिए जल में काले तिल मिलाकर उन्हें अर्पण करें। इससे उनकी आत्मा को शांति मिलती है और वे प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। जिन लोगों की कुंडली में पितृ दोष है, उनके लिए यह बहुत अच्छा उपाय है।

पीपल के पेड़ की पूजा

इस दिन पीपल के पेड़ को जल चढ़ाएं और वहां दीपक जलाएं। माना जाता है कि पीपल में भगवान विष्णु और हमारे पूर्वजों का वास होता है। इसकी पूजा करने से घर में शांति आती है और परेशानियां कम होती हैं।

गरीबों को भोजन

इस दिन भूखों को खाना खिलाना सबसे आसान और असरदार उपाय है। ऐसा करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती और भगवान की कृपा बनी रहती है।

जानवरों की सेवा

वैशाख अमावस्या पर गाय और कुत्तों को खाना खिलाना बहुत पुण्य का काम है। गाय में देवी-देवताओं का वास माना जाता है और कुत्ते को यम का दूत कहा जाता है। इन्हें खिलाने से जीवन की रुकावटें दूर होती हैं।

दीपक जलाना और मंत्र जाप

वैशाख अमावस्या के दिन शाम के समय घर के मंदिर या पीपल के नीचे दीया जलाएं। अपने ईष्ट देव या भगवान विष्णु का नाम जपें। दीया जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और मन शांत होता है।

इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता या वैज्ञानिक पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।