जीवन की हर बाधा होगी दूर! विजया एकादशी 2026 पर करें ये 6 विशेष चमत्कारी उपाय, बरसेगी श्री हरि की कृपा

Summary :

Vijaya Ekadashi Upay: विजया एकादशी फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष में आती है। हिंदू धर्म में इस एकादशी का खास महत्व है। यह एकादशी शत्रुओं पर विजय दिलाने और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता सुनिश्चित करने वाली मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से भगवान विष्णु की असीम कृपा प्राप्त होती है, साथ ही साधक को भय और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। आइए जानें कि वर्ष 2026 में विजया एकादशी कब है, साथ में जानेंगे Vijaya Ekadashi Upay, Vishnu Worship Ekadashi, Vijaya Ekadashi Par Kya Daan Kare और Vishnu Worship Ekadashi का धार्मिक महत्व। Vijaya…

Vijaya Ekadashi Upay: विजया एकादशी फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष में आती है। हिंदू धर्म में इस एकादशी का खास महत्व है। यह एकादशी शत्रुओं पर विजय दिलाने और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता सुनिश्चित करने वाली मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से भगवान विष्णु की असीम कृपा प्राप्त होती है, साथ ही साधक को भय और बाधाओं से मुक्ति मिलती है।
आइए जानें कि वर्ष 2026 में विजया एकादशी कब है, साथ में जानेंगे Vijaya Ekadashi Upay, Vishnu Worship Ekadashi, Vijaya Ekadashi Par Kya Daan Kare और Vishnu Worship Ekadashi का धार्मिक महत्व।

Vijaya Ekadashi 2026: विजया एकादशी कब है?

Vijaya Ekadashi Upay
Vijaya Ekadashi 2026(Image: AI Generated)
पंचांग गणना के अनुसार, एकादशी तिथि का विस्तार 12 से 13 फरवरी तक रहेगा। हालांकि, उदयातिथि की मान्यता के कारण व्रत 13 फरवरी को ही रखा जाएगा।

Vijaya Ekadashi Upay: विजया एकादशी के दिन जरूर करें ये 6 उपाय

Vijaya Ekadashi Upay
Vijaya Ekadashi Upay (Image: AI Generated)
  • एकादशी के दिन भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक करें। इससे करियर और व्यवसाय की बाधाएं दूर होती हैं।
  • विजया एकादशी पर स्नान के बाद पीले वस्त्र धारण करें। विष्णु जी की पूजा करें और एक पान के पत्ते पर “ॐ विष्णवे नमः” लिखकर चरणों में अर्पित करें। अगले दिन इसे तिजोरी में रखें।
  • तुलसी माता को लाल चुनरी, बिंदी और श्रृंगार सामग्री अर्पित करें। इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर की दरिद्रता दूर होती है।
  • तुलसी के सामने 11, 21 या 51 घी के दीपक जलाएं और तुलसी चालीसा का पाठ करें, इससे हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।
  • इस दिन दान का काफी महत्व है, किसी गरीब या जरूरतमंद को भोजन कराएं या अन्न-वस्त्र का दान करें, इससे पुण्य की प्राप्ति होती है।
  • विजया एकादशी पर श्रीमद् भागवत कथा का पाठ करना या सुनना बेहद पुण्यदायक माना जाता है।

यह भी पढ़ें- कैसे मिली श्रीराम को लंका पर विजय? जानें विजया एकादशी की पौराणिक व्रत कथा और पूजन के नियम

Vishnu Worship Ekadashi Mahatva: विजया एकादशी पर विष्णु पूजन का धार्मिक महत्व

Vijaya Ekadashi Upay
Vijaya Ekadashi (Image: AI Generated)
विजया एकादशी का व्रत और विष्णु पूजन न केवल मानसिक शांति देता है, बल्कि आर्थिक और शारीरिक कष्टों को भी दूर करता है। पुराणों के अनुसार, यह व्रत पिछले जन्मों के पापों का क्षय कर पुण्य की वृद्धि करता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों, व्यवसायियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह दिन अपनी कार्यसिद्धि के संकल्प हेतु श्रेष्ठ माना गया है। इस दिन किया गया दान अक्षय फल प्रदान करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।