मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए विवाह पंचमी के दिन करें ये 5 उपाय, भगवान होंगे प्रसन्न

Vivah Panchami 2025 Upay

Vivah Panchami 2025 Upay: हिन्दू धर्म में विवाह पंचमी के दिन मुख्य रूप से भगवान राम और माता सीता की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, त्रेता युग में मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर ही भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था। अगर आप इस दिन ये 5 उपाय करते हैं, तो इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और जीवनभर शुभ परिणाम मिलते रहेंगे।

Vivah Panchami 2025 Upay: विवाह पंचमी पर करें ये उपाय

1. व्रत जरूर करें

विवाह पंचमी के दिन व्रत करने से जीवन में विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस व्रत को करने से भगवान श्रीराम सहित माता सीता की भी कृपा प्राप्त होती है। जिससे जीवन में सब कुछ मंगलमय होता है। इसके साथ ही घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।

Vivah Panchami 2025
Vivah Panchami 2025 (Source: social media)

2. अर्पित करें ये चीजें

विवाह पंचमी के दिन आप विधि-विधान से भगवान श्री राम और माता जानकी की पूजा जरूर करें। पूजा के दौरान माता जानकी को सुहाग की सामग्री अर्पित करें, इससे पति-पत्नी के बीच प्यार सम्मान बना रहता है। इन चीज़ों का करें दान, जैसे सिंदूर, बिधिया व लाल चुनरा आदि। इससे सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।

3. करें ये पाठ

विवाह पंचमी पर तुलसीदास जी द्वारा रचित श्री रामचरितमानस की सिद्ध चौपाइयों का जाप करना बेहद शुभ माना जाता है। इसके साथ ही इस दिन पूजा के दौरान आपको भगवान श्रीराम व माता सीता की चालीसा का पाठ करने से भी जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

Ram Sita Vivah
Ram Sita Vivah (Source: AI)

4. इस दान से होगा लाभ

विवाह पंचमी के दिन दान-पुण्य करने से आपके घर में किसी भी चीज़ की कमी नहीं होती है। ऐसे में आप इस दिन अपनी क्षमता के अनुसार, किसी जरुरतमंद व गरीब व्यक्ति को अन्न या धन का दान कर सकते हैं। इसके साथ ही विवाह पंचमी के दिन मंदिर आदि में दान करने से अत्यंत फल प्राप्त होता है।

5. इन मंत्रों का करें जाप

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री रामाय नमः
ॐ सीतायै नमः
श्री सीता-रामाय नमः।।
राम गायत्री मंत्र – ॐ दशरथाय विद्महे, सीता वल्लभाय धीमहि, तन्नो राम प्रचोदयात्।
सीता गायत्री मंत्र – ॐ जनकनंदिन्यै विद्महे भूमिजायै धीमहि तन्नो सीता प्रचोदयात्।।

Also Read: घर की इस दिशा में बेड रखने से जीवन में आ सकता है भूचाल, जानें इसका मुख्य कारण और सही तरीका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।