शोक का दिन, फिर भी नाम ‘Good’ Friday? जानिए ईसा मसीह के प्रेम और त्याग की वो कहानी, जो आज भी देती है प्रेरणा।

Summary :

Why is Good Friday Celebrated: गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का एक बहुत ही खास दिन है। इस दिन ईसाई धर्म के लोग प्रभु ईसा मसीह (Jesus Christ) के बलिदान को याद करते हैं। इस साल गुड फ्राइडे आज, 3 अप्रैल को मनाया जा रहा है। यह दिन दुख का दिन माना जाता है, फिर भी इसे ‘गुड’ (अच्छा) क्यों कहते हैं? यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है। आइए जानते हैं कि Good Friday क्यों मनाया जाता है, इसके पीछे का इतिहास क्या है और लोग इसे कैसे मनाते हैं। Easter Sunday: ईस्टर संडे से पहले का शुक्रवार…

Why is Good Friday Celebrated: गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का एक बहुत ही खास दिन है। इस दिन ईसाई धर्म के लोग प्रभु ईसा मसीह (Jesus Christ) के बलिदान को याद करते हैं। इस साल गुड फ्राइडे आज, 3 अप्रैल को मनाया जा रहा है। यह दिन दुख का दिन माना जाता है, फिर भी इसे ‘गुड’ (अच्छा) क्यों कहते हैं? यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है। आइए जानते हैं कि Good Friday क्यों मनाया जाता है, इसके पीछे का इतिहास क्या है और लोग इसे कैसे मनाते हैं।

Easter Sunday: ईस्टर संडे से पहले का शुक्रवार

Easter Sunday
Easter Sunday (Source: Social Media)

परंपरा के अनुसार, ईसाई धर्म के लोग ईस्टर संडे से ठीक पहले आने वाले शुक्रवार को ‘गुड फ्राइडे’ के रूप में मनाते हैं। ईस्टर संडे वह रविवार होता है जो वसंत की पहली पूर्णिमा के बाद आता है। इस साल 5 अप्रैल को ईस्टर है, इसलिए 3 अप्रैल 2026 को गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है। इसे होली फ्राइडे, ग्रेट फ्राइडे या ब्लैक फ्राइडे भी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें- Vaishakh 2026: पुण्य कमाने का महीना है वैशाख! भूलकर भी न करें ये 5 काम वरना रूठ जाएंगी लक्ष्मी

Why is Good Friday Celebrated: क्यों मनाया जाता है यह दिन?

मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन ईसा मसीह को सूली (क्रॉस) पर चढ़ाया गया था। माना जाता है कि उन्होंने पूरी मानवता को पापों से मुक्ति दिलाने और सही रास्ता दिखाने के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी थी। उनके इसी बलिदान की वजह से यह दिन दुख और गहरी श्रद्धा के साथ याद किया जाता है। इसी दिन मानवता को मुक्ति का रास्ता मिला, इसी वजह से इस दिन को गुड फ्राइडे कहा जाता है।

How to Celebrate Good Friday: कैसे मनाया जाता है गुड फ्राइडे?

  • चर्च में विशेष सभाएं और धार्मिक कार्यक्रम होते हैं।
  • इस दिन लोग चर्च जाकर प्रार्थना करते हैं और उपवास रखते हैं।
  • चर्च में क्रॉस के सामने सिर झुकाकर सम्मान प्रकट किया जाता है।
  • जरूरतमंदों की मदद करना इस दिन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।
  • कुछ स्थानों पर ईसा मसीह के अंतिम समय के दृश्यों को दर्शाने वाला जुलूस निकाला जाता है।
  • गुड फ्राइडे एक शांत और गंभीर दिन है। लोग अपने गलत कामों के लिए माफी मांगते हैं और ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हैं।
गुड फ्राइडे हमें सिखाता है कि प्यार, त्याग और माफ़ करना जीवन की सबसे बड़ी चीजें हैं। यह दिन हमें दूसरों की मदद करने और हमेशा अच्छाई के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।