पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए AIMIM ने जारी की पहली लिस्ट, चुनावी मैदान में उतारे 12 उम्मीदवार

Summary :

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी गहमा-गहमी तेज हो गई है। इसी कड़ी में AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) ने 12 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। AIMIM की ओर से जारी लिस्ट में राज्य के विभिन्न हिस्सों से उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। इस चुनाव में पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। AIMIM Releases First Candidates List: एआईएमआईएम ने जारी की 12 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट क्रम संख्या निर्वाचन क्षेत्र संख्या और नाम उम्मीदवार का नाम 1 59 – राघुनाथगंज इमरान सोंकी 2 281 – आसनसोल…

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी गहमा-गहमी तेज हो गई है। इसी कड़ी में AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) ने 12 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। AIMIM की ओर से जारी लिस्ट में राज्य के विभिन्न हिस्सों से उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। इस चुनाव में पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

AIMIM Releases First Candidates List: एआईएमआईएम ने जारी की 12 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

क्रम संख्या निर्वाचन क्षेत्र संख्या और नाम उम्मीदवार का नाम
1 59 – राघुनाथगंज इमरान सोंकी
2 281 – आसनसोल उत्तर दानिश अजीज़
3 68 – काँदी मिस्बाहुल इस्लाम खान
4 53 – सुइपुर रेज़ाउल करीम
5 52 – मोटाबाड़ी एडव. मोहम्मद मोसताहिद हक
6 293 – नालहाटी हाजी अंसार स्क सैब
7 294 – मोरारी तासिर स्क सैब
8 119 – बरासात मोनाएम सरदार
9 32 – करंडिगी मेहबूब आलम
10 57 – सूती असदुल स्क
11 124 – बसीरहाट साउथ शबाना परवीन
12 100 – हाबड़ा असिक राज मंडल

West Bengal Assembly Elections 2026: जनता उन्नयन पार्टी के साथ AIMIM का गठबंधन

West Bengal Assembly Elections 2026
West Bengal Assembly Elections 2026 (Source: Social Media)

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में हुमायूं कबीर की पार्टी जनता उन्नयन और AIMIM में गठबंधन किया है। इस बात की जानकारी दोनों नेताओं ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को दी थी। अब देखने ये होगा कि इससे ममता बनर्जी को नुकसान होगा या नहीं।

West Bengal Election: AIMIM का नेता है मालदा कांड का आरोपी

West Bengal Election
West Bengal Election (Source: Social Media)

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में SIR विवाद के बीच हुए उपद्रव मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मोफक्करुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह मालदा कांड का मुख्य आरोपी है। मोफक्करुल इस्लाम को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से जुड़ा बताया जा रहा है।

Also Read: ‘खामोश करवाया गया हूं , हारा नहीं…’, राघव चड्ढा ने डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर तोड़ी चुप्पी, AAP को दिया करारा जवाब

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।