नई रिकॉर्डिंग टेक्नोलॉजी, हाई-क्वालिटी डिस्प्ले…Nikon ZR Cinema Camera की खासियत जानकर चौंक जाएंगे आप

Summary :

Nikon ZR Cinema Camera: निकॉन कॉर्पोरेशन ने RED डिजिटल सिनेमा के साथ मिलकर एक नया फुल-फ्रेम सिनेमा कैमरा Nikon ZR लॉन्च किया है। यह कैमरा Z CINEMA सीरीज़ का हिस्सा है और इसे खास तौर पर फिल्ममेकर्स, प्रोडक्शन कंपनियों और इंडिपेंडेंट क्रिएटर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह इस सीरीज़ का अब तक का सबसे हल्का और कॉम्पैक्ट मॉडल है। Nikon ZR Cinema Camera: नई रिकॉर्डिंग टेक्नोलॉजी ZR कैमरा में RED के पॉपुलर R3D RAW कोडेक पर आधारित एक नया रिकॉर्डिंग फॉर्मेट R3D NE दिया गया है। यह खास तौर पर Nikon कैमरों के लिए बनाया गया है। यह…

Nikon ZR Cinema Camera: निकॉन कॉर्पोरेशन ने RED डिजिटल सिनेमा के साथ मिलकर एक नया फुल-फ्रेम सिनेमा कैमरा Nikon ZR लॉन्च किया है। यह कैमरा Z CINEMA सीरीज़ का हिस्सा है और इसे खास तौर पर फिल्ममेकर्स, प्रोडक्शन कंपनियों और इंडिपेंडेंट क्रिएटर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह इस सीरीज़ का अब तक का सबसे हल्का और कॉम्पैक्ट मॉडल है।

Nikon ZR Cinema Camera: नई रिकॉर्डिंग टेक्नोलॉजी

ZR कैमरा में RED के पॉपुलर R3D RAW कोडेक पर आधारित एक नया रिकॉर्डिंग फॉर्मेट R3D NE दिया गया है। यह खास तौर पर Nikon कैमरों के लिए बनाया गया है। यह कैमरा 6K/59.94p और 4K/119.88p तक की 12-बिट RAW रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

इसके साथ ही इसमें ड्यूल नेटिव ISO (800 और 6400) की सुविधा दी गई है, जिससे लो लाइट में भी बेहतरीन परफॉर्मेंस मिलती है। इसके अलावा कैमरा में 15+ स्टॉप डायनामिक रेंज मिलती है। ZR, Log3G10 और REDWideGamutRGB को सपोर्ट करता है, जिससे RED कैमरों के साथ कलर मैचिंग करना आसान हो जाता है।

Nikon ZR Cinema Camera
Nikon ZR Cinema Camera

Nikon ZR: शानदार ऑडियो रिकॉर्डिंग क्षमता

इस कैमरे की एक खास बात है इसकी ऑडियो टेक्नोलॉजी। यह दुनिया का पहला कैमरा है जो इन-बिल्ट और एक्सटर्नल माइक्रोफ़ोन के साथ 32-बिट फ्लोट ऑडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा देता है। ZR में इनबिल्ट माइक्रोफोन के लिए Nokia OZO Audio का इस्तेमाल किया गया है, जो पांच तरह के पिकअप मोड सपोर्ट करता है – जैसे स्टीरियो और डायरेक्शनल, ताकि अलग-अलग शूटिंग जरूरतों को पूरा किया जा सके।

हाई-क्वालिटी डिस्प्ले और ऑटोफोकस

ZR में एक शानदार 4.0 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी ब्राइटनेस 1000 निट्स है और यह DCI-P3 कलर रेंज को पूरी तरह कवर करता है। यह डिस्प्ले इतना अच्छा है कि कई बार एक्सटर्नल मॉनिटर की ज़रूरत ही नहीं पड़ती। इस कैमरे का ऑटोफोकस सिस्टम EXPEED 7 इमेज प्रोसेसर और AI-आधारित डीप लर्निंग पर आधारित है, जो 9 अलग-अलग विषयों को पहचान सकता है और उन्हें ट्रैक कर सकता है। इसके साथ ही इसमें 5-एक्सिस इन-बॉडी स्टेबिलाइज़ेशन भी दिया गया है जिससे हाथ में पकड़े हुए शूट्स भी स्मूद बनते हैं।

Nikon ZR Cinema Camera
Nikon ZR Cinema Camera

Nikon ZR Camera: डिजाइन और कनेक्टिविटी

ZR का वजन केवल 540 ग्राम है और इसे फैन-फ्री हीट डिज़ाइन के साथ बनाया गया है, जिससे यह बिना गर्म हुए लगभग 125 मिनट तक 6K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसमें Frame.io क्लाउड ट्रांसफर, LUT मॉनिटरिंग और एक नया डिजिटल एक्सेसरी शू भी है जो एक्सेसरीज़ को सीधे कैमरे से पावर और डेटा प्रदान कर सकता है।

Nikon ZR Cinema Camera
Nikon ZR Cinema Camera

RED और निकॉन की साझेदारी के अन्य प्रोडक्ट्स

ZR कैमरे के साथ RED ने V-RAPTOR XE भी पेश किया है, जो V-RAPTOR X का एक सिंप्लिफाइड वर्जन है और 8K ग्लोबल शटर के साथ आता है। वहीं, Nikon ने भी एक नया ME-D10 शॉटगन माइक्रोफ़ोन लॉन्च किया है, जिसे ZR के एक्सेसरी शू के साथ खासतौर पर काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

यह भी पढ़ें: iphone 17 vs Samsung Galaxy Z Fold7: डिजाइन, बैटरी और फीचर्स के मामले में जानें कौन है सबसे बेहतर ऑप्शन?

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।