बहादुरगढ़: बहादुरगढ के बाईपास पर नया गांव के पास सड़क हादसे में बहादुरगढ आई.टी.आई. के 3 छात्रो की घटनास्थल पर ही मौत हो गइ जबकि चौथे छात्र का गंभीर हालत में पी.जी.आई.एम.एस. में उपचार चल रहा है। चारो छात्र निकटवर्ती गांव गुभाना के रहने वाले थे और चारो की आयु लगभग बीस साल के आसपास थी जो दसवीं कक्षा पास करने के बाद बहादुरगढ आईटीआई में कोर्स कर रहे थे। मंगलवार सुबह आठ बजे चारो छात्र आईटीआई जाने के लिए अपने गांव गुभाना से बहादुरगढ आ रहे थे ।
जब वह नया गांव के पास आए तो तेज गति से आ रहे टै्रक ने उन चारों को टक्कर दे मारी जिससे तीन की मोके पर मौत हो गई जबकि चौथे छात्र को गंभीर हालत में एक पुलिसकर्मी पीजीआई ले गया जहां उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। मृतको में गांव गुभाना निवासी दीपक पुत्र दिलबाग, विशाल पुत्र पूर्ण सिंह और कृष्णपाल पुत्र चरण सिंह है जबकि साहिल पुत्र रामफल की हालत काफी गंभीर है। चारो साथी आई.टी.आई. जाने के लिए एन.एच. 9 के नया गांव चौक पर खड़े थे।
इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। चारों दोस्त बुरी तरह से जख्मी हो गए। 3 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने पुलिस और एम्बुलैंस को फोन किया, लेकिन जब तक सहायता मिलती, तब तक दीपक, विशाल और कृष्णपाल दम तोड चुकेे थे। पुलिस ने घायल साहिल को ट्रामा सेंट्रर में भर्ती करवाया है।
– प्रेम शर्मा


Download Android App
Download iOS App



