सोनीपत : सोनीपत में रेप की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है, यहाँ पर आधार कार्ड बनवाने आई एक युवती जब वापिस अपने गांव महलाना लौट रही थी तभी रास्ते में तीन युवको ने उसका अपहरण किया और गेंग रेप कर युवती को खेतो में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर कारवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिनकी तलाश में पुलिस की कई टीम जुट गई है। पुलिस का दावा है की जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गौरतलब है कि पुलिस को दी शिकायत में 19 वर्षीय युवती ने बताया कि वह शनिवार को सोनीपत आधार कार्ड बनवाने आई थी। युवती का कहना है कि वह सुभाष चौक से जीप में सवार होकर गांव के लिए निकली थी। जीप में युवती के साथ चार अन्य महिला सवार हुई थी। युवती का आरोप है कि एक निजी स्कूल के पास जाने के बाद चारों महिला नीचे उतर गई। इसके बाद वह जीप में अकेली रह गई। इसी दौरान गांव फरमाणा निवासी रवि अपनी वैन लेकर आ गया। उसने जीप में उसे देखकर जीप सवार युवकों को कहा कि इसे लेकर खेत में चलो। जिसके बाद जीप सवार एक युवक ने उसे सीट के नीचे डाल लिया और वह उसे जबरन अपहरण कर फरमाणा के पास खेतों में ले गया।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



