गुरुग्राम : हरियाणा परिवहन निगम के एक चालक की टोलकर्मियों ने इतनी बेरहमी से पिटाई कर दी कि उसके नांक और मुंह से भी खून आने लगा। रोडवेज बस की युनियन को जब पता लगा तो उन्होंने पूरा प्रदर्शन कर दिया और पुलिस ने टोल कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। लेकिन इतना जरूर है कि टोल कर्मी सर्वोच्च न्यायालय की गाइड लाइन नहीं मान रहे हैं जिसमें तीन मिनट से अधिक समय होने पर वाहन को निकालना होता है। ऐसे ही मामले खेड़की दौला टोल पर भी आ रहे हैं, यहां भी टोलकर्मी बेलगाम हो रहे हैं। आए दिन टोल कर्मी किसी वाहन चालक के साथ झगड़ा या मारीपीट करते हैं। लेकिन इस बार रोडवेज चालक ने टोलकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। मंगलवार को गुरुग्राम-फरीदाबाद टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों व रोडवेज बस के ड्राइवर के बीच सिर्फ इस बात को लेकर कहासुनी हुई कि टोल कर्मी ने उससे बस का नंबर पूछा था।
यह कहासुनी इतनी अधिक बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। टोलकर्मी ने ड्राइवर के साथ मारपीट की। इससे उसके नाक पर चोटें आई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने प्राथमिक तौर पर एक टोलकर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार बल्लभगढ़ डिपो की एक बस गुरुग्राम से फरीदाबाद जा रही थी। सुबह करीब 10:40 बजे बस टोल प्लाजा पर पहुंची। बताया जा रहा है कि टोल बूथ पर रुकी बस के ड्राइवर से टोल कर्मी ने बस का नंबर पूछा। ड्राइवर ने बस का नंबर नहीं बताया। इसी को लेकर टोल कर्मी व ड्राइवर राजपाल के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि नौबत हाथापाई तक आ गई। टोलकर्मी ने बस के ड्राइवर राजपाल के साथ मारपीट की। उसे नाक पर चोटेें आई हैं।
घटना की सूचना पाकर मौके पर कई रोडवेज यूनियन के नेता भी पहुंचे और वहां टोलकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दौरान जो भी बस वहां पर आई, उसी बस को टोल के पास रुकवा लिया। कर्मचारियों के नेता रणबीर सिंह के नेतृत्व में वहां रोडवेज कर्मचारियों ने बैठक की। रोडवेज कर्मचारी व नेता टोलकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें समझाने का काफी प्रयास किया गया। दोनों पक्षों में समझौता करने के प्रयास भी किए गए, लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ पाई। आखिरकार डीएलएफ फेज-1 पुलिस ने घायल रोडवेज के ड्राइवर राजपाल के बयान पर एक टोलकर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इस घटना के जांच अधिकारी एएसआई अमित त्यागी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच बस का नंबर बताने को लेकर झगड़ा हुआ था।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।
– सतबीर भारद्वाज


Download Android App
Download iOS App



