‘आप’ ने बरनाला के डीएसपी की चुनाव आयोग के पास की शिकायत

Summary :

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के पास बरनाला सिटी के डीएसपी राजेश छिब्बर की शिकायत कर तुरंत तबादला करने की मांगा है।

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के पास बरनाला सिटी के डीएसपी राजेश छिब्बर की शिकायत कर तुरंत तबादला करने की मांगा है। आप मुख्य दफ्तर द्वारा जारी बयान में पार्टी के प्रवक्ता और लीगल विंग के प्रधान जसतेज सिंह अरोड़ा ने बताया कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावी के लिए डीएसपी राजेश छिब्बर का बरनाला से तुरंत तबादला होना अति जरूरी है। शिकायत में जसतेज सिंह अरोड़ा ने लिखा कि राजेश छिब्बर सत्ताधारी कांग्रेस के इशारों पर काम कर रहा है और वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है।

यह भी लिखा कि डीएसपी राजेश छिब्बर फोन पर बरनाला के व्यापारियों और दुकानदारों को कांग्रेस के उम्मीदवार के हक में वोट डालने के लिए कह रहा है। यहीं बस नहीं राजेश छिब्बर अपनी सरकारी शक्ति का दुरुपयोग कर अपने इलाके के वोटरों को धमका रहा है कि अगर कांग्रेस के हक में वोट न की तो चुनाव के बीत जाने के बाद क्षतिपूर्ति भुगतने के लिए तैयार रहें। जसतेज सिंह अरोड़ा ने कहा कि राजेश छिब्बर सत्ताधारी कांग्रेस की आंखों का तारा है और जबसे कांग्रेस सत्ता में आई है यह पुलिस अधिकारी तब से ही बरनाला में तैनात है, जबकि चुनाव आचार संहिता की पालना करते हुए इस का पहला ही तबादला किया जाना चाहिए था।

जसतेज सिंह अरोड़ा ने कहा कि लोक सभा चुनाव तक राजेश छिब्बर को लोक सभा हलका संगरूर से बाहर तबदील किया जाए। उन्होंने लिखा कि हलके में कांग्रेस की तरफ से पैसा और शराब वितरित की जा रही है और ऐसे पुलिस अफसर से इस बुराई पर काबू पाने की उम्मीद नहीं रखी जा सकती जो कांग्रेसी वर्कर की तरह काम कर रहा हो।

(आहूजा)

Desk Team