करनाल : कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस सभी नगर निगमों के चुनावों में एक तरफा जीत हासिल करेगी। उन्होने यह भी कहा कि 6 दिसम्बर से पहले कांग्रेस सभी नगर निगमों के मेयर एवं दूसरे प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। कांग्रेस नेता पंकज गाबा के निवास पर पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस नगर निगम चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। यही नहीं विधानसभा चुनावों केे लिए भी कांग्रेस ने कमर कस ली है।
उन्होने कहा कि करनाल में कांग्रेस नगर निगम चुनावों में एक तरफा जीत हासिल करते हुए सभी 20 सीटें हासिल करेगी। इस बार करनाल में कांग्रेस का मेयर नगर निगम पर काबिज होगा। एक सवाल के जवाब में तंवर ने कहा कि मेयर पद के लिए करनाल से कांग्रेस के पास दो दर्जन से भी अधिक उम्मीदवार मौजूद है। लेकिन भाजपा के पास अपना प्रत्याशी ही नहीं है।
उन्होने कहा कि वह आज सारा दिन करनाल में रहकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आंकलन करेंगे। संभावित प्रत्याशियों का आंकलन कर बाद में घोषणा करेंगे। तंवर ने कहा कि समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता को ही टिकट दी जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर नहीं बल्कि पार्टी के कार्यकर्ता के तौर पर ही काम कर रहे है।
सिंबल को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा तंज कसे जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में तंवर ने कहा कि हम मिलकर चुनाव लडग़ें और लड़वाएगें। अशोक तंवर ने कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि साढ़े चार साल बाद आज मुख्यमंत्री को करनाल की सडक़ों की याद आई है।
साढ़े चार साल बीत जाने के बाद करनाल की सडक़े खोदी जा रही है। लेकिन करनाल की जनता समझदार है और सब कुछ जानती है। उन्होने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था का जनाजा निकल गया है।
– हरीश चावला


Download Android App
Download iOS App



